लाइव न्यूज़ :

UP News: ताजमहल गुंबद पर पानी बोतल नहीं ले जा सकेंगे पर्यटक!, एएसआई और सीआईएसएफ का फैसला, गाइड एसोसिएशन ने जताया विरोध

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 6, 2024 18:52 IST

UP News: एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों द्वारा की जा रही विवादित गतिविधियों के कारण यह फैसला लेना जरूरी हो गया था. 

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया. मीरा राठौर ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जल चढ़ाते हुए भगवा झंडा लहराया था.लोगों ने ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय होने का दावा किया भी किया.

UP News: विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में पर्यटकों द्वारा बीते दिनों किए गए जलाभिषेक की घटनाओं के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और सीआईएसएफ (सीआईएसएफ) ने ताज के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने पर रोक लगा दी है. अब ताजमहल के परिसर में चमेली फर्श से ऊपर पर्यटकों और गाइडों को पानी की बोतल नहीं ले जाने दी जाएगी. ताजमहल की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया. आग्रा के गाइड एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध किया है. वही एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों द्वारा की जा रही विवादित गतिविधियों के कारण यह फैसला लेना जरूरी हो गया था. 

इसलिए लिए लिया गया फैसला

एएसआई के अधिकारियों के अनुसार, गत सोमवार को हिंदू महासभा की पदाधिकारी मीरा राठौर ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जल चढ़ाते हुए भगवा झंडा लहराया था. मीरा राठोर को गिरफ्तार कर लिया गया. इससे दो दिन पहले मथुरा के दो युवकों ने भी मुख्य कब्र के तहखाने में गंगाजल चढ़ाया और ताजमहल की दीवार पर 'ओम' का स्टिकर लगाकर गंगाजल चढ़ाया था.

इससे पूर्व भी ताजमहल के परिसर पर कई सिरफिरे पर्यटकों ने नारे लगाने हैं तो कई लोगों ने ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय होने का दावा किया भी किया. इस तरह के दावे करने वाले पर्यटकों के ताजमहल को विवादों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार और ताजमहल की सुरक्षा में तैनात एएसआई और सीआईएसएफ के जवान लगातार सतर्कता बरते हैं.

इसके बाद भी कुछ पर्यटक ताजमहल के संगमरमर पर स्केच पेन के अपना नाम लिखने की जुर्त कर जाते हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटकों को ताज की दीवारों को छूने पर रोका जाने लगा है. बीते सप्ताह हुई दो घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एएसआई और सीआईएसएफ के अफसरों ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर सैलानियों द्वारा पानी की बोतल ले जाने पर रोक लगाने का फैसला किया है.

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने इस फैसले की जानकारी दी है. उनके मुताबिक अब पर्यटक ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतलें नहीं ले जा सकेंगे. अगर किसी भी  गुंबद पर पीने के लिए पानी की जरूरत होगी तो उसे एएसआई कर्मचारी पानी उपलब्ध करा देंगे. 

गाइड एसोसिएशन ने जताया विरोध

फिलहाल इस फैसले का यूपी स्टेट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने एएसआई के इस फैसले से असमति जताई है. उनका कहना है कि ताजमहल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. कड़ी सुरक्षा जांच के बाद उन्हे ताज परिसर में प्रवेश मिलता है और हर पर्यटक को कई सुरक्षा मानकों का पालन करना होता है.

इसके बाद अब नया फैसला लिया गया है. जबकि गर्मी और उमस के कारण हर दिन ताजमहल परिसर में 20 से ज्यादा लोगों को चक्कर खाकर गिरने के कारण इलाज के लिए डिस्पेंसरी भेजना पड़ रहा है. ऐसे में पानी की बोतल पर रोक का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है. बेहतर यह होता कि जिन पर्यटकों ने ताजमहल परिसर में विवाद फैलाने का प्रयास किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती.  

टॅग्स :ताज महलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी