लाइव न्यूज़ :

SP नेता ने कराया सीएम योगी का लखनऊ से गोरखपुर का रिटर्न टिकट बुक, कहा तय है भाजपा की हार; आपकी पार्टी भी आपको नहीं पूछेगी

By आजाद खान | Updated: January 10, 2022 10:38 IST

आईपी सिंह ने कहा कि 10 मार्च जनता का दिन होगा जिस दिन उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हार होगी और उनकी पार्टी की सरकार बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने सीएम योगी पर तंज कसा है।उन्होंने आने वाले चुनाव में उनकी हार बताकर सीएम के लिए लखनऊ से गोरखपुर का रिटर्न टिकट भी बुक कराया है। आईपी सिंह का कहना है कि हार के बाद सीएम योगी को बीजेपी नहीं पूछेगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election 2022 ) के तारीखों का एलान होने के बाद नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेजी से शुरू हो गया है। ऐसे में एक ताजा मामला सामने आया है समाजवादी पार्टी के तरफ से जहां पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने इस चुनाव में सीएम योगी की हार तय बताई है और उन्हें वापस गोरखपुर भेजने के लिए लखनऊ से रिटर्न टिकट भी बुक करा दिया है। उनका कहना है कि इस चुनाव में हार के बाद बीजेपी उन्हें पूछेगी नहीं, ऐसे में उनके द्वारा किया गया यह टिकट ही उनका काम आएगा। आईपी सिंह ने सीएम योगी की रिटर्न टिकट को बकायदा अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है। 

सीएम योगी के लिए क्या कहा आईपी सिंह ने 

समाजवादी पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने तंज भरे अंदाज में सीएम योगी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "यूपी के नामित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मूल रूप से उत्तराखंड के हैं। हमने योगी आदित्यनाथ जी का एक रिटर्न टिकट 11 मार्च का लखनऊ से गोरखपुर का करा दिया है। जब से वो नामित हुए हैं यूपी में उन्होंने महिलाओं, युवाओं, पिछड़ी जातियों पर अत्याचार किया है। यहां तक कि गरीबों के घर बुल्डोजर से गिरा दिए गए और उनके अधिकारियों ने यूपी को बर्बाद कर दिया। आज यूपी का चुनाव घोषित हो गया है तो 10 मार्च को उसका परिणाम आएगा और एसपी जब प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी उस वक्त योगी आदित्यनाथ से मिलने बीजेपी के नेता भी नहीं आएंगे, इसलिए हमने एयर टिकट बुक कर दिया है, जिससे वह ससम्मान लखनऊ से गोरखपुर अपने मठ पहुंच सकें।"

फरवरी से शुरू होगा 7 चरणों में चुनाव

आईपी सिंह ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि 10 मार्च यानी वोटों के गिनती का दिन जनता का दिन होगा और राज्य में उनकी ही पार्टी का सरकार बनेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज्य में हार के बाद सीएम योगी को कोई नहीं पूछेगा, यहां तक की उनकी पार्टि बीजेपी भी नहीं उन्हें पूछेगी। ऐसे में उनके द्वारा दी गई टिकट ही सीएम योगी की काम आएगी। बता दें कि अगले महीने से देश के कुल पांच राज्यों में चुनाव शुरू होगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल