लाइव न्यूज़ :

महिला की मौत के 8 महीने बाद अफ़सरों ने किया कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देने का दावा, परिवार वाले नाराज

By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 11:52 IST

8 महीने पहले मर चुकी महिला को कागजों में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा देने के बात से महिला के परिवार वाले नाराज है। वे इसकी जांच की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने 8 महीने पहले मर चुकी महिला को कागजों में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी। परिवार वालों का कहना है कि महिला ने मौत के 8 दिन पहले पहला डोज लिया था।परिवार वाले इसकी जांच की मांग कर रहे हैं।

भारत: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों की एक बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। दरअसल अत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अधिकारियों द्वारा एक 75 वर्षीय महिला को कोरोना के वैक्सिन लगने की बात कही गई थी लेकिन जब पता किया गया यह बात सामने आया कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी है। महिला के घर वालों का कहना है कि उन्होंने केवल पहला ही डोज लिया था और उसके बाद उनकी मौत हो गई। लेकिन अधिकारियों द्वारा दूसरे डोज लेने के दावे को महिला के घर वाले भी समढ नहीं पा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला झांसी जिले के प्रेम नगर इलाके का है। यहां रहने वाली 75 वर्षीय महिला आनंदी की मौत 21 अप्रैल 2021 को हो गई थी। ऐसे में महिला के घर वालों को 9 दिसंबर को एक मैसेज आता है जिसमें आंनदी जी को दूसरे डोज देने की बात कही जाती है। घर वालों का कहना है कि महिला के मौत के 8 महीने बाद वे वैक्सिन कैसे ले सकती है। वहीं इस मामले की शिकायत इससे जुड़े अधिकारियों से की गई है और इसकी जांच भी करनवाने की परिवार द्वारा मांग की गई है।

मरने से 8 दिन पहले लिया था पहला डोज

महिला के परिवार वालों ने महिला के वैक्सीनेशन पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मौत से 8 पहले ही पहला डोज लिया था। इसके बाद उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने महिला के पहले डोज लेने का कागज भी देखाया। बता दें कि अधिकारियों द्वारा इस तरह की लापरवाही आम बात है।  

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो