लाइव न्यूज़ :

सैकड़ों गायों को MP में जिंदा दफन कर आए अधिकारी, जांच के बाद नरैनी के SDM और इंजीनियर सस्पेंड

By आजाद खान | Updated: December 11, 2021 18:57 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सैकड़ों गायों को जिंदा दफन करने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बांदा में सैकड़ों गायों को जिंदा दफनाने की बात सामने आई है।मामले में दो लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह पूरा मामला बांदा जनपद के नरैनी तहसील का है।

भारत: उत्तर प्रदेश के बांदा में सैकड़ों गायों को जिंदा दफन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्वाई करते हुए प्रशासन ने नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता के साथ नरैनी के एसडीएम सुरजीत सिंह को भी सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब दफन की गई गायों में से कुछ गाय अभी जिंदा व घायल अवस्था में थी। जिंदा व घायल गायों पर जब स्थानीय लोगों की पड़ी नजर तो मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा और इसकी जांच शुरु हुई। इस घटना को लेकर आम लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा मचाया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, नरैनी की गौशालाओं से सैकड़ों गायों को ट्रकों में भरकर बांदा से लगे हुए मध्य प्रदेश के जंगल में जिंदा दफन कर दिया गया। जंगलों में दफन के बाद भी जब उनमें से कुछ गायों को लोगों ने जिंदा देखा तो मामला तूल पकड़ा। इस पर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया और घटना की जांच होनी की मांग की। लोगों के दबाव पर बांदा के डीएम अनुराग पटेल ने इसकी जांच करवाई और दोषियों को सस्पेंड किया।

दो लोगों को किया सस्पेंड

बता दें कि डीएम अनुराग पटेल को सौंपी गई रिपोर्ट में नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता अमर बहादुर सिंह और नरैनी के एसडीएम सुरजीत सिंह को संदिग्ध और दोषी पाया गया। इसके बाद इनको सस्पेंड कर आगे की कार्वाई शुरु की गई। इस मामले में प्रशासन को गौ भक्त और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।  

टॅग्स :भारतयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशबांदा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए