लाइव न्यूज़ :

तकिए से मुंह दबा की गई थी जान लेने की कोशिश- अस्थमा पेशेंट हिरोइन ने लगाया पति पर गंभीर आरोप

By आजाद खान | Updated: December 11, 2021 18:13 IST

छोटे पर्दे की अभिनेत्री उर्मिला शर्मा ने अपने पति पर मारपीट और उन्हें जान से मारने का आरोप लगाया है। उर्मिला के अनुसार, उनके पति ने उन्हें तकिए से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी शिकायत में उर्मिला शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके पति ने तकिये से मुंह दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की है। इस मामले में उर्मिला शर्मा थाना सदर बाजार पहुंची और वहां लिखित तहरीर भी दी हैं। उर्मिला कई टीवी सीरियलों में अभिनेत्री का रोल भी कर चुकी हैं।

भारत: अभिनेत्री उर्मिला शर्मा ने अपने पति पर मारपीट और उनकी हत्या करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला एक छोटे पर्दे के आर्टिस्ट हैं और उन्होंने कई टीवी सीरियलों में अभिनेत्री का रोल भी किया है। बता दें कि उर्मिला ने इस घटना से पहले अपने किसी एक दुकान पर कब्जे के मामले को लेकर वह थाना गई थी। यही नहीं उन्होंने अपने एक्टिंग स्कूल से लाखों रुपये के समान के चोरी होने की शिकायत भी की थी। इस घटना के बाद उनके पति द्वारा उन पर हमला किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। अभिनेत्री ने सहारनपुर के थाना सदर बाजार में अपनी शिकायत दर्ज की है। 

क्या है उर्मिला शर्मा का आरोप

मामले में बयान देते हुए अभिनेत्री ने बताया कि उनकी पहले दुकान कबजाने और सामान के चोरी की पुलिस में शिकायत के बाद उन पर हमला किया गया। उर्मिला का कहना है कि उनकी पुलिस में शिकायत के बाद उनके पति द्वारा उन पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया गया। जब वे इस बात से इंकार की तो उनके पति ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला किया और उन्हें जान से मारना चाहा। उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं एक अस्थमा की पेशेंट हूं और ऐसे में मेरे पति ने तकिया रखकर मुझे मारने की कोशिश की है। 

पति पर चल रहा है तलाक का केस

उर्मिला शर्मा ने बताया कि उनके पति द्वारा उनके एक्टिंग स्कूल को हथियाने की बात सुन वह मुंबई से सहारनपुर वापस आ गईं। उनके वापस आने के बाद यह घटना घटी है। उन्होंने बताया कि वे अपने पति से अलग होना चाहती हैं और उनके तलाक का केस भी चल रहा है। शर्मा ने बताया कि इससे पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका है और पति से तनाव के चलते वह डिप्रेशन की शिकार भी हो गईं हैं। सहारनपुर के एसपी सिटी राजेश कुमार ने मामले की जांच करने और कार्रवाई भी करने का आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :भारतयूपी क्राइमसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे