लाइव न्यूज़ :

UP Municipal Elections: आप की नजर निकाय चुनाव पर, सांसद संजय सिंह ने कहा- सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 13, 2022 15:58 IST

UP Municipal Elections: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह के अनुसार निकाय चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगी और महापौर, चेयरमैन तथा वार्डों के आरक्षण की आपत्तियों का निस्तारण होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू कर दिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देबीते आठ वर्षों में पार्टी ने यूपी में अपनी पहचान बनाई है.निकाय चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर कर के संगठन को मजबूत किया है.निकाय चुनावों में सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे.

लखनऊः हाल ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पायी आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगी. वर्ष 2014 से आप यूपी की राजनीति में सक्रिय है. आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यूपी में वर्ष 2014 में वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

 

 

अब से लेकर अब हुए विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों में आप ने अपने प्रत्याशी खड़े किए लेकिन उसका कोई प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल नहीं हुआ. ऐसे में अब आप के नेताओं को उम्मीद है कि भ्रष्टाचार के मुददे पर निकाय चुनावों में चुनाव लड़कर उसके प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल होंगे.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह के अनुसार निकाय चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगी और महापौर, चेयरमैन तथा वार्डों के आरक्षण की आपत्तियों का निस्तारण होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू कर दिया जाएगा.

संजय सिंह का दावा है कि बीते आठ वर्षों में पार्टी ने यूपी में अपनी पहचान बनाई है और निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बूथ स्तर कर के संगठन को मजबूत किया है. निकाय चुनावों में सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे. इन चुनाव में भ्रष्टाचार का खात्मा तथा शहरों की बेहतर सफाई व्यवस्था पार्टी का मुख्य मुद्दा रहेगा.

चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी यूपी में मोहल्ला क्लीनिक खोने का वादा भी करेंगी. आप के प्रमुख नेता निकाय चुनावों में प्रचार करने आएंगे. प्रचार करने आने वाले नेताओं में अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया भी होंगे. यह दोनों नेता बीते विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव प्रचार करने आए थे, लेकिन पार्टी का कोई भी प्रत्याशी जीतने में सफल नहीं हुआ.

अब संजय सिंह का कहना है कि निकाय चुनावों में उनके उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल होंगे. उनका कहना है कि आप ने दिल्ली एमसीडी में 15 साल से कब्जा जमाए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता की मदद से बेदखल कर दिया है और गुजरात में 13 प्रतिशत वोट पाकर पार्टी महज 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है. इसलिए यूपी के निकाय चुनाव में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपंचायत चुनावआम आदमी पार्टीAAP's Uttar Pradeshसंजय सिंहअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए