लाइव न्यूज़ :

UP: पंचायत चुनाव में कोविड से दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों की मौत, सरकार ने की मुआवजा राशि देने की सिफारिश

By अभिषेक पारीक | Updated: July 20, 2021 09:24 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य चुनाव आयोग से पंचायत चुनावों के दौरान जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवार को मुआवजा देने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनावों के दौरान जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवार को मुआवजा देने का अनुरोध किया है। यूपी सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा और 2,020 कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने की सिफारिश की। इन कर्मचारियों की अप्रैल में आयोजित पंचायत चुनाव में अनिवार्य ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मौत हो गई थी। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य चुनाव आयोग से पंचायत चुनावों के दौरान जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवार को मुआवजा देने की सिफारिश की है। इन कर्मचारियों की अप्रैल में आयोजित पंचायत चुनाव में अनिवार्य ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मौत हो गई थी।  

इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 13 जुलाई को राज्य चुनाव आयोग के सचिव को पत्र लिखा है। इसके लिए 3,092 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2,020 मतदानकर्मियों के परिजनों को मुआवजे के लिए पात्र पाया गया। कुछ आवेदन कोविड-19 सलाहकार बोर्ड को भेजे गए हैं। 

30 दिनों में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा

इस पत्र में लिखा है कि कोविड-19 के मद्देनजर डयूटी को संशोधित किया गया है। जिसके तहत अब चुनाव ड्यूटी की तारीख से 30 दिनों में अपनी जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से मुआवजा राशि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक आजमगढ़ के 75 सरकारी कर्मचारी

इस सूची में पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले आजमगढ़ के 75, गोरखपुर के 72, प्रयागराज के 59, देवरिया के 51, मुरादाबाद, सीतापुर, जौनपुर और बुलंदशहर के 43-43, रायबरेली, अयोध्या और बरेली के 47-47 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। बिजनौर से 41 और लखीमपुर खीरी से 46 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

30 लाख रुपये की मुआवजा राशि

संशोधित नियमों के अनुसार, चुनाव ड्यूटी करने वाले मृतक सरकारी कर्मचारी की मृत्यु कोविड या कोविड बाद की जटिलताओं के कारण हुई है तो उनके परिजनों को 30 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। 

इसलिए उठाया कदम 

इससे पहले, पंचायत चुनाव के तहत चुनाव ड्यूटी की अवधि, मतदानकर्मी के प्रशिक्षण, मतगणना और अन्य चुनाव संबंधी गतिविधियों की अवधि तक सीमित थी। इसलिए, कई कर्मचारी जिन्होंने चुनाव ड्यूटी अवधि के बाद संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, उन्हें मुआवजे के लिए पात्र नहीं माना गया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना हुई थी, जिसके कारण सरकार को नियमों में बदलाव करना पड़ा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पंचायत चुनावकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब