लाइव न्यूज़ :

UP MLC Election: भाजपा ने केशव मौर्य सहित 9 प्रत्याशियों की घोषणा की, सिराथू से चुनाव हार गए थे मौर्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2022 13:23 IST

नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में केशव प्रसाद मौर्य, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौर्य और भूपेंद्र सिंह का विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है। मौर्य 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।सपा ने अभी तक चार में से केवल एक प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम की घोषणा की है।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित नौ प्रत्याशियों की घोषणा की।

नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में केशव प्रसाद मौर्य, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा के नाम शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है। जबकि सहकारिता मंत्री राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

इसमें से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से चुनाव हार गये थे। सूची में शामिल मुकेश शर्मा भाजपा महानगर लखनऊ के अध्यक्ष हैं।

वहीं, सपा ने अभी तक केवल एक नाम की घोषणा की है। उसने स्वामी प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बनाया है जो कि आज अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा के 9 और सपा की चार सीटों पर जीत तय है।

कार्यालय के मुताबिक नौ जून तक नामांकन दाखिल होंगे जबकि 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। वहीं जरूरत पड़ी तो 20 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे के बीच मतदान होगा। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPकेशव प्रसाद मौर्यासमाजवादी पार्टीस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो