लाइव न्यूज़ :

यूपी: दो व्यक्तियों ने मिराज लड़ाकू विमान का चोरी हुआ टायर वापस किया, कहा- ट्रक का टायर समझकर ले गए थे

By विशाल कुमार | Updated: December 5, 2021 08:18 IST

एक ट्रक चालक की शिकायत पर आशियाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने मिराज लड़ाकू विमान के पांच टायरों में से एक को चुरा लिया था जिसे वह अपने ट्रक में ले जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात लोगों ने मिराज लड़ाकू विमान के पांच टायरों में से एक को चुरा लिया था।टायरों को दो व्यक्तियों ने चोरी की घटना के कुछ दिन बाद वापस लौटा दिया।दो व्यक्ति यह सोचते हुए टायर को अपने साथ ले गए थे कि यह ट्रक का है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चोरी हुए मिराज लड़ाकू विमान के टायरों को दो व्यक्तियों ने चोरी की घटना के कुछ दिन बाद वापस लौटा दिया। पुलिस ने चार दिसंबर को इसकी जानकारी दी। चोरी के दौरान विमान लखनऊ से जोधपुर ले जाया जा रहा था।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ पुलिस ने कहा कि दो व्यक्ति यह सोचते हुए टायर को अपने साथ ले गए थे कि यह ट्रक का है।

बता दें कि, एक ट्रक चालक की शिकायत पर आशियाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने मिराज लड़ाकू विमान के पांच टायरों में से एक को चुरा लिया था जिसे वह अपने ट्रक में ले जा रहा था। ट्रक बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन से एयरफोर्स के उपकरण जोधपुर ले जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि 4 दिसंबर को, चालक दीपराज और उनके भतीजे हिमांशु बंसल बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे और टायर वापस कर दिया. वायु सेना के अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह चोरी का टायर था।

पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि 26 नवंबर की रात करीब 10:30-10:45 बजे उन्हें शहीद पथ सिनेपोलिस पर मेन रोड और सर्विस रोड के बीच एक टायर मिला। पुलिस ने कहा कि वे इसे ट्रक का टायर समझकर घर ले गए।

पुलिस ने कहा कि 3 दिसंबर को दोनों को जेट टायर चोरी होने की खबर मिली और यह पता लगाने के बाद कि उनके पास का टायर असामान्य लग रहा है, इसे वापस करने का फैसला किया।

टॅग्स :मिराजउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज