लाइव न्यूज़ :

यूपी: वायरल वीडियो में नाबालिग दलित लड़के को पैर चाटने के लिए मजबूर किया गया, पिटाई की गई, सात गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: April 19, 2022 11:27 IST

पुलिस का कहना है कि घटना 10 अप्रैल को हुई और पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तारियां की गईं। मामले के कुछ आरोपी तथाकथित ऊंची जातियों के हैं। पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र है और अपनी विधवा मां के साथ रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का है।मामले के कुछ आरोपी तथाकथित ऊंची जातियों के हैं।पुलिस का कहना है कि घटना 10 अप्रैल को हुई और पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तारियां की गईं।

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जाति आधारित हिंसा के एक मामले में दलित समुदाय के एक नाबालिग लड़के से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि घटना 10 अप्रैल को हुई और पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तारियां की गईं। मामले के कुछ आरोपी तथाकथित ऊंची जातियों के हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक 2 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में लड़का सजा मिलने के कारण अपने कानों पर हाथ रखकर जमीन पर बैठा हुआ है और उसे एक आरोपी का पैर चाटने के लिए मजबूर किया गया।

वहीं, आरोपियों को मोटरसाइकिल पर बैठकर हंसते हुए देखा जा सकता है जबकि लड़का जमीन पर बैठे हुए कांप रहा है। एक आरोपी लड़के से ठाकुर बोलने के लिए कहता है और फिर गाली देता है। वहीं, एक अन्य आरोपी पूछका है, दोबारा ऐसी गलती करेगा। एक अन्य वीडियो में आरोपी लड़के पर गांजा बेचने का आरोप लगाते हैं और लड़का डर के कारण कुबूल करता है।

पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र है और अपनी विधवा मां के साथ रहता है। स्थानीय रिपोर्टों से पता चलता है कि पीड़ित की मां ने कुछ आरोपियों के खेतों में काम किया था और लड़का उनसे उक्त काम के लिए पैसे मांग रहा था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज