लाइव न्यूज़ :

यूपीः इच्छामृत्यु चाहते हैं मेडिकल कॉलेज के छात्र, राष्ट्रपति से मांगी अनुमति, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2022 10:02 IST

पत्र में दावा किया गया है कि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें इस बारे में अंधेरे में रखा और पांच साल तक पाठ्यक्रम जारी रखा। 66 छात्रों में से 12 ने राष्ट्रपति कोविंद को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सहारनपुर के एक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिख इच्छामृत्यु की मांग की है66 छात्रों में से 12 छात्रों ने इच्छामृत्यु की मांग की है

लखनऊः अपनी पढ़ाई बंद होने से परेशान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों ने राष्ट्रपति कोविंद को लिखे अपने पत्र में कहा कि शहर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज ने 2016 में अपने एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 66 छात्रों को प्रवेश दिया था। हालांकि, सिर्फ तीन महीने बाद उन्होंने कहा कि भारतीय परिषद (एमसीआई) ने संस्थान की मान्यता रद्द कर दी है।

पत्र में दावा किया गया है कि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें इस बारे में अंधेरे में रखा और पांच साल तक पाठ्यक्रम जारी रखा। 66 छात्रों में से 12 ने राष्ट्रपति कोविंद को पत्र लिखा है। उनमें से कुछ नाम हैं- शिवम वर्मा, शिवानी राणा, विभोर, रिजवान, सदफ, सामिया, विग्नेश, राहुल राज, ऐश्वर्या, अरविंद राज।

छात्रों के आरोपों के जवाब में  ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति अकील अहमद ने दावा किया कि हालांकि कॉलेज चाहता है कि छात्र अपनी डिग्री पूरी करें, लेकिन वास्तव में इन छात्रों की अपील पर एमसीआई ने इसे दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द कर दिया। कुलपति ने कहा कि मामले को लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय में और फिर सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की। दोनों ही मौकों पर याचिका खारिज कर दी गई। इसके बावजूद, हम अपने छात्रों के साथ खड़े हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचाररामनाथ कोविंदMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार