लाइव न्यूज़ :

यूपी: चुनाव में करारी हार के बाद बसपा ने केवल तीन पद छोड़ कार्यकारिणी भंग की, तीन मुख्य समन्वयक नामित

By विशाल कुमार | Updated: March 27, 2022 13:32 IST

पार्टी ने तीन मुख्य समन्वयकों को नामित किया गया है जो राज्य के प्रभारी भी होंगे। ये तीन नेता मेरठ से मुनकद अली, बुलंदशहर से राजकुमार गौतम और आजमगढ़ से विजय कुमार हैं। कल पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद 27 मार्च को लखनऊ में समीक्षा बैठक बुलाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहालिया विधानसभा चुनाव में बसपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।कल पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद 27 मार्च को लखनऊ में समीक्षा बैठक बुलाई थी।बसपा ने तीन मुख्य समन्वयकों को नामित किया गया है जो राज्य के प्रभारी भी होंगे।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार और केवल एक सीट पर जीत हासिल करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के पदों को छोड़कर पार्टी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने तीन मुख्य समन्वयकों को नामित किया गया है जो राज्य के प्रभारी भी होंगे। ये तीन नेता मेरठ से मुनकद अली, बुलंदशहर से राजकुमार गौतम और आजमगढ़ से विजय कुमार हैं। कल पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद 27 मार्च को लखनऊ में समीक्षा बैठक बुलाई थी।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बसपा प्रमुख मायावती पार्टी में कई बड़े फेरबदल कर सकती हैं। संगठन में संभाग स्तर पर नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मायावती ने आरोप लगाया था कि मुस्लिमों और भाजपा विरोधी मतदाताओं ने सपा के गुंडाराज के डर से भाजपा को वोट दे दिया।

इसके साथ ही उन्होंने बसपा को भाजपा की बी-टीम बताए जाने पर नाराजगी जताए जाने पर मीडिया को जातिवादी करार देते हुए अपने प्रवक्ताओं को मीडिया का बहिष्कार करने का आदेश दिया है। उन्होंने सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव को ही भाजपा से मिले हुए होने का आरोप भी लगाया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमायावतीबीएसपीUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई