लाइव न्यूज़ :

यूपी: मथुरा में तनाव पर बोले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी- यह भाजपा की समस्या, वे अपनी राजनीति करें, हमसे कोई लेना-देना नहीं

By विशाल कुमार | Updated: December 6, 2021 15:22 IST

दक्षिणपंथी संगठन अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा 6 दिसंबर को मथुरा के शाही ईदगाह के अंदर श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर वहां पूजा करने की धमकी देने के बाद आज के दिन जिले में 3000 सुरक्षाबलों को लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुत्ववादी संगठनों ने मथुरा के शाही ईदगाह के अंदर श्रीकृष्ण की मूर्ति रखने की धमकी दी थी।मथुरा में आज के दिन 3000 सुरक्षाबलों को लगाया है।पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद समूह ने अपनी योजना वापस ले ली है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने कहा है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के दिन 6 दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण का मुद्दा उठाना दो महीनों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा की राजनीति का हिस्सा है।

बता दें कि, दक्षिणपंथी संगठन अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा 6 दिसंबर को मथुरा के शाही ईदगाह के अंदर श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर वहां पूजा करने की धमकी देने के बाद आज के दिन जिले में 3000 सुरक्षाबलों को लगाया है।

मस्जिद कृष्ण जन्मभूमि के बगल में है और स्थानीय अदालतों में याचिकाएं दाखिल कर इसे जन्मभूमि के हिस्से के रूप में बताया गया है। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद समूह ने अपनी योजना वापस ले ली है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा में जारी तनाव पर महंत सत्येंद्र दास ने कहा कि यह भाजपा के ऊपर है। हम सीमाएं राम लला तक हैं। हम मथुरा में नहीं जा रहे हैं। राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है। अब इसके बाद वे चाहे काशी जाएं या मथुरा यह उनकी समस्या है. वे अपनी राजनीति कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं कर रहे हैं। हमारा संबंध धर्म से हैं भव्य राम मंदिर बन रहा है। चाहे कोई काशी जाए या मथुरा, हम केवल राम लला तक रहेंगे।

मथुरा में विवाद की शुरुआत पिछले महीने (दीवाली के एक दिन बाद) तब शुरू हुई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में समारोह में भाग लेते हुए अन्य स्थानों पर 'कार सेवा' के बारे में बात की।

विपक्ष पर हमला करते हुए (मथुरा का नाम लिए बिना) उन्होंने घोषणा की कि राम मंदिर के बारे में बात करना एक अपराध था लेकिन लोकतंत्र की ताकत देखिए। इसी ताकत ने तुम पर गोलियां चलाने वालों को तुम्हारे आगे नतमस्तक किया है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि आप इसी तरह से आगे बढ़ते रहे, तो वे और उनके परिवार अगले 'कार सेवा' के लिए कतारों में खड़े होंगे। जब ऐसा होगा तो रामभक्तों पर गोलियां नहीं बल्कि फूलों की वर्षा होगी।

एक महीने बाद (और बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी से कुछ दिन पहले), उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि विपक्ष ही मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करता है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है और वाराणसी में काशी गलियारा बन रहा है... और हर कोई कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर चाहता है। मैंने केवल यही भावना व्यक्त की है। मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं, क्या वे मथुरा में मंदिर निर्माण का विरोध करते हैं या समर्थन करते हैं?

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशShri Krishnaयोगी आदित्यनाथBJPYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार