लाइव न्यूज़ :

मथुरा: नाले का पानी पीने से 13 भैंसों की मौत पर मचा हड़कंप, प्रशासन बोला-आरोपी कारखाना मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: June 5, 2022 11:08 IST

मामले में बोलते हुए उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल ने कहा है कि यदि जहरीले पानी पीने से भैंसों की मौत हुई है तो ऐसे में संबंधित कारखाना मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मथुरा में 13 भैंसों के मरने की खबर सामने आई है। इन भैंसों की मौत नाले के पानी पीने से हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए लाशों की जांच हो रही है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में नाले का पानी पीने से कथित तौर पर एक दर्जन से अधिक भैंसों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह मामला जिले के कोसीकलां औद्योगिक क्षेत्र का है। यहां पर शनिवार को भैंसों के मरने की खबर मिलने के बाद तहसील की टीम मौके पर पहुंची थी और इसके बाद सारे जानवरों के लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन इन भैंसों के मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए नाले की पाने के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोसीकलां औद्योगिक क्षेत्र में 13 भैंसों की मरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर नाले की पानी पीने से इन भैंसों की जान चली गई है। उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल ने इस घटना की पुष्टी करते हुए इसके जांच के आदेश दिए है। 

उन्होंने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र से मथुरा में चारे-पानी के लिए अपनी भैंसों को लाने वाले पशुपालकों की एक दर्जन से अधिक भैंसे कोसीकलां औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषित पानी पीकर मौके पर ही मर गईं। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और जानवरों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मथुरा के दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विवि को भेजा है। 

आरोपिओं के खिलाफ होगी कार्रवाई 

मामले में बोलते हुए प्रशासन ने कहा है कि भैंसों के मौत के कारण की जांच हो रही है और सबूत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने नाले के पानी के नमूने को लिया है और उसे जांच के लिए भेजा है। इस पर बोलते हुए उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल ने कहा है कि यदि जहरीले पानी पीने से भैंसों की मौत हुई है तो ऐसे में संबंधित कारखाना मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशराजस्थानBuffaloक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो