लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलटी, 17 लोगों की मौत और 35 लोग घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 13, 2018 09:11 IST

UP Mainpuri Bus Accident:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार सुबह एक डबल डेकर बस टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पटल गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।

Open in App

मैनपुरी, 13 जूनः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डबल डेकर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पटल गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 लोग घायल बताए जा रहा हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  इस हादसे का कारण चालक को छपकी लगना बताया जा रहा है।  खबरों के अनुसार, यह बस शाम 10 बजे जयपुर से कन्नौज के गुरसहायगंज के लिए निकली थी और मैनपुरी जिले के दन्नाहर पहुंचने पर चालक को झपकी लग गई, जिसके बाद बस डिवाइडर से टकरा गई। बस डिवाइडर से टकरा जाने के बाद पटल गई। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे के सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला और घायल लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को मैनपुरी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।इससे पहले 10 जून को मथुरा जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार पुलिसकर्मी एवं उसकी पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। भरतपुर-बरेली प्रांतीय राजमार्ग पर थाना जमुनापार क्षेत्र में गौसना टीले के समीप खलउआ गांव से पुलिस उप निरीक्षक भगवान सिंह बाइक पर अपनी पत्नी ललिता देवी (50) के साथ थाना हाईवे क्षेत्र में गणेशरा गांव में बन रहे मकान को देखने आ रहे तभी एक कार से टक्कर लगने से हादसे का शिकार हो गए। 

वहीं, दूसरे हादसे में गोवर्धन-सौंख मार्ग पर राजस्थान के भरतपुर जनपद के कुम्हेर निवासी नेमी सिंह (25) व मगोर्रा थाने के बड़ोना गांव निवासी देवेंद्र सिंह की बाइक में कार ने सामने से ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद, कार चालक और उसमें बैठे लोग मौके से फरार हो गए थे। 

टॅग्स :सड़क दुर्धटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज