लाइव न्यूज़ :

यूपी के महराजगंज जिले में बीजेपी MLA और नगर पालिका अध्यक्ष पर पोते गए कीचड़, विधायक ने बताया इसका कारण, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 14, 2022 09:23 IST

इस मान्यता पर बोलते हुए विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा, 'लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं और इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए कीचड़ से स्नान कराने की बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। बारिश लाने के लिए महिलाओं ने हमें कीचड़ से नहलाया।'

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के महराजगंज जिले में महिलाओं ने नेताओं पर कीचड़ पोता है। उन लोगों ने भाजपा विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ लगाया है। इस घटना की जानकारी भाजपा विधायक ने एक वीडियो जारी कर के भी दी है।

लखनऊ: यूपी के महराजगंज जिले में महिलाओं की समूह ने बीजेपी विधायक जय मंगल कनौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ में नहलाने का मामला सामने आया है। दरअसल, इलाके में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है, ऐसे में लोग बारिश को लेकर काफी परेशान है। इस दौरान वहां की मान्यता है कि जब कभी बारिश न हो तो ऐसे में नगर के मुखिया को कीचड़ से नहलाया जाए तो इससे इन्द्र देवता प्रसन्न होते है और बारिश होती है। 

महिलाओं की समूह ने इसी मान्यता के तहत भाजपा विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया है। यही नहीं इस दौरान महिलाओं ने लोक गीत भी गाए है। 

क्या है ‘‘काल कलूटी’’

एबीपी की एक खबर के अनुसार, यह घटना महराजगंज के पीपरदेउरा गांव का है जहां पर कुछ महिलाओं की समूह ने विधायक जय मंगल कनौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल पर कीचड़ फेके और उन्हें इससे नहलाया भी है। 

मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से इन्द्र देवता खुश होते है और इससे बारिश होने लगती है। इलाके के लोग इस मान्यता को  ‘‘काल कलूटी’’ के नाम से बुलाते है। जब कभी भी बारिश नहीं होती है तो लोग इसी तरीके से इन्द्र देवता को प्रसन्न करते है ताकि इलाके में बारिश हो। 

विधायक ने क्या कहा 

इस पर बोलते हुए विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा, 'लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं और इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए कीचड़ से स्नान कराने की बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। बारिश लाने के लिए महिलाओं ने हमें कीचड़ से नहलाया।' 

इस घटना के बाद विधायक जी ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने इस कीचड़ वाले घटना का जिक्र किया और बताया कि आखिर क्यों उन पर कीचड़ पोता गया था। 

मामले में बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा, 'बहुत कम बारिश होने की वजह से हमारे सामने सूखे का खतरा उत्पन्न हो गया है और महिलाओं ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए बहुत पुरानी परंपरा को निभाया।' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोBJPमानसूनmonsoonMunicipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो