लाइव न्यूज़ :

यूपी: लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय आधी रात को हटाए गए, योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, डीके ठाकुर को कमान

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2020 08:39 IST

उत्तर प्रदेश में आधी रात को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें लखनऊ के कमिश्नर रहे सुजीत पाण्डेय का भी नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में आधी रात को 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, डीके ठाकुर होंगे लखनऊ के पुलिस कमिश्नरदिवाली से एक दिन पहले लखनऊ के बंथरा में हुए जहरीली शराब कांड के बाद हटाए गए सुजीत पाण्डेय

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा कदम उठाते हुए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय को हटा दिया। उन्हें एडीजी (एटीसी) सीतापुर बनाया गया है। वहीं, एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर को लखनऊ का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

माना जा रहा है कि दिवाली से एक दिन पहले लखनऊ के बंथरा में हुए जहरीली शराब कांड के बाद ये कदम उठाया गया है। लखनऊ के नए पुलिस कमिश्‍नर के रूप में डीके ठाकुर ने आधी रात को चार्ज भी संभाल लिया। बंथरा में हुए जहरीली शराब कांड में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।

बहरहाल, इसके अलावा दो और सीनियर आईपीएल अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे जीके गोस्वामी को एटीएस का एडीजी बनाया गया है। राजकुमार को एडीजी कार्मिक बनाया गया है।

1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं डीके ठाकुर

लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं और लखनऊ के एसएसपी भी रह चुके हैं। बता दें कि जहरीली शराब का मामला 13 नवंबर को सामने आया था। बंथरा के रसूलपुर गांव निवासी सुंदरलाल, अच्छे और लतीफ नगर निवासी राजकुमार ने 12 नवंबर की देर शाम देशी शराब खरीद कर पी थी। 

इलाज के दौरान सुंदरलाल, अच्छे और राजकुमार की मौत हो गई। बाद में तीन और लोगों की जान चली गई। दूसरी ओर फिरोजाबाद में भी कल कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों ने सोमवार की शाम शराब का सेवन किया था और उसके बाद से उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। 

आबकारी विभाग पर भी कार्रवाई

जहरीली शराब कांड के बाद योगी सरकार ने लखनऊ और फिरोजाबाद के जिला आबकारी अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया है। लखनऊ के आबकारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय को हटाया गया है। फिरोजाबाद के भी आबकारी निरीक्षक आरके सिंह को निलंबित किया गया है। 

साथ ही लखनऊ के जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह भी हटाये गए हैं। फिरोजाबाद के जिला आबकारी अधिकारी राम स्वार्थ चौधरी को भी हटा दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला