लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: मुंबई से आये छह प्रवासी मजदूर पाये गये कोरोना वायरस संक्रमित

By भाषा | Updated: May 10, 2020 18:24 IST

पिछले महीने के अंत में मुंबई से ट्रक पर बैठकर आये छह प्रवासी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी 6 मजदूरों के नमूना को पांच मई को जांच के लिये गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।फिलहाल इन सभी को मुण्डेरवा के एल-1 सीएचसी में क्वारंटाइन किया गया है।

बस्तीमुंबई से उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे छह प्रवासी मजदूर कोविड—19 संक्रमित पाये गये हैं। उन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पृथक-वास में रखा गया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने रविवार को बताया कि पिछले महीने के अंत में मुंबई से ट्रक पर बैठकर आये छह प्रवासी मजदूरों की शनिवार रात जांच रिपोर्ट आयी है, जिसमें वे सभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

ये सभी बस्ती जिले के निवासी बताये जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी को हर्रैया इलाके में रोककर पृथक-वास किया गया था। पांच मई को इन मजदूरों के नमूने जांच के लिये गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गये थे, जिनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई।

फिलहाल इन सभी को मुण्डेरवा के एल-1 सीएचसी पर पृथक-वास किया गया है। निरंजन ने बताया कि जिले में कोविड—19 के कुल 41 मामले सामने आये थे। इनमें से 22 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। इस क्रम में अब कुल 18 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।  

बता दें कि प्रवासी मजदूरों के आने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के प्रवासी श्रमिकों का आना लगातार जारी है। यूपी सरकार सभी राज्यों से लगातार संपर्क में है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन की सहायता से रोजाना लगभग 42 हजार लोग यूपी पहुंच रहे हैं। वापस लौटने के लिए प्रदेश सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

रजिस्ट्रेशन के मुताबिक शनिवार तक देश के 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से 6.37 लाख मजदूरों के आवेदन अभी भी लंबित हैं। मजदूरों के परिवार के सदस्यों को मिलाकर इन आवेदनों के साथ अब तक 870828 लोगों ने वापस लाए जाने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशबस्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप