लाइव न्यूज़ :

यूपी: केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में किया जिस संस्थान का उद्धाटन, पूर्व वाइस चांसलर ने कहा, 'इसका फीता तो दो साल पहले ही कट गया था'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 21, 2022 17:25 IST

केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रज्जू भैया और अशोक सिंघल के नाम पर बने संस्थान का फीता काटा। मामले में पूर्व वाइस चांसलर ने दावा किया है कि इनका उद्घाटन 14 मई 2020 को ही हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकेशव प्रसाद मौर्य ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो संस्थान का फीता काटा लेकिन इससे जुड़ गया है विवादपूर्व वाइस चांसलर राजाराम यादव का दावा इन केंद्रों का फीता तो पहले ही कट चुका हैरज्जू भैया और अशोक सिंघल के नाम पर बने संस्थान का उद्घाटन दिनेश शर्मा 2020 में ही कर चुके हैं

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जिस प्रोफेसर रज्जू भैया संस्थान और अशोक सिंघल भारतीय परंपरागत विज्ञान केंद्र का फीता काटा। मामले में विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर ने दावा किया है कि इस केंद्र का उद्घाटन 14 मई 2020 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हाथों से पहले ही हो चुका है।

पूर्व वाइस चांसलर राजाराम यादव ने इस मामले में आश्चर्य जताते हुए कहा कि मौजूदा विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूपी सरकार की आंख में धूल झोंकने का प्रयास किया है। दरअसल इस मामले में तब तूल पकड़ लिया जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर हैंडल से पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किये गये उद्घाटन कार्य की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में अशोक सिंघल के नाम पर नवनिर्मित परंपरागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान का लोकार्पण किया है।

इसके बाद मामले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर राजाराम यादव ने यह कहते हुए सनसनी फैला दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जनवरी 2018 को विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रज्जू भैया संस्थान और अशोक सिंघल भारतीय परंपरागत विज्ञान केंद्र की नींव रखी थी। जिसका निर्माण कार्य तो दो साल में ही पूरा हो गया था और उसका लोकार्पण तत्कालीन डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के हाथों 14 मई 2020 को किया गया था।

पूर्व वाइस चांसलर ने मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन और मौजूदा वाइस चांसलर निर्मला मौर्य पर आरोप लगाया कि वो राज्य सरकार को छलावे में रखकर विश्वविद्यालय परिसर में लोकार्पण का पत्थर लगवाने का काम कर रही हैं। पूर्व वाइस चांसलर ने कहा कि निर्मला मौर्य ने शिक्षा में सुधार के लिए एक काम नहीं किया है। इस कारण पूरी यूनिवर्सिटी मजाक बन गई है।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार