लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने आधी रात वाराणसी, आगरा, अयोध्या, मथुरा समेत 16 जिलों के आईपीएस अफसरों का किया तबादला, नोएडा आयुक्त लखनऊ भेजे गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2022 08:46 IST

आदेश के अनुसार अजय मिश्रा, प्रीतिंदर सिंह और रमित शर्मा को क्रमश: गाजियाबाद, आगरा तथा प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का तबादला लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है।अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।  

लखनऊः उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में तीन नये कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गयी। सोमवार रात जारी एक शासकीय आदेश में यह जानकारी दी गयी। आदेश के अनुसार अजय मिश्रा, प्रीतिंदर सिंह और रमित शर्मा को क्रमश: गाजियाबाद, आगरा तथा प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उधर, यूपी सरकार ने आधी रात गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, अयोध्या, मथुरा, लखनऊ, बहराइच और प्रयागराज सहित विभिन्न जिलों से 16 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)  अधिकारियों का तबादला कर दिया। 

आदेश के अनुसार आलोक सिंह का तबादला लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है। उनकी जगह लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।  

वहीं पुलिस आयुक्तालय प्रणाली लागू होने के 3 दिन बाद नवगठित प्रयागराज समेत 3 पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्तों के नाम की घोषणा हुई। बरेली रेंज के IG रमित शर्मा को प्रयागराज का पहला पुलिस कमिश्नर,चंद्रप्रकाश को IG रेंज प्रयागराज और SSP प्रयागराज शैलेश कुमार पांडे को SSP मथुरा बनाया गया।

 

 

 

टॅग्स :IPSup newsUttar Pradesh Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल