लाइव न्यूज़ :

UP: भाजपा विधायक के भाई ने गिराई विवादित दीवार-हाथ से फेंकी ईंटें, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: August 28, 2022 12:16 IST

इस जमीन को लेकर एक पक्ष का दावा है कि यह जमीन पौराणिक शिव मंदिर का जमीन है, इसलिए इसे उन्हेंही देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देगोला के भाजपा विधायक के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक के भाई एक विवादित जमीन की दीवार को गिराते हुए दिखाई दे रहे है। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों ने अपना दावा किया है, ऐसे में यह घटना घटी है।

लखनऊ: गोला के भाजपा विधायक अरविंद गिरि के भाई द्वारा एक दीवार को गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस दीवार को लेकर विवाद चल रहा था जिसे विधायक के भाई जनार्दन गिरि और उनके साथियों द्वारा गिराया गया है। 

वायरल वीडियो में जनार्दन गिरि को घटनास्थल पर दीवार की ईंटें फेंकते हुए भी देखा गया है। यही नहीं वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी होते हुए देखी जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि गोला के भाजपा विधायक अरविंद गिरि के भाई अपने साथियों के साथ एक विवाद दीवार को गिरा रहे है। यह मामला 25 अगस्त का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक विवादित जमीन पर कुछ निर्माण हो रहा था, जिसे लेकर दो पक्षों में मतभेद था। दोनों पक्ष जमीन को लेकर खुद के दावें पेश कर रहे थे। 

वहीं एक पक्ष का कहना था कि मोहल्ला तीर्थ में मौजूद यह जमीन पौराणिक शिव मंदिर का है तो दूसरा पक्ष इसे अपना जमीन बता रहा है। ऐसे में जब इसकी सूचना मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व विधायक के भाई जनार्दन गिरि को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और यह विवाद शुरू हुआ था। 

क्या है दोनों पक्ष के दावे

इस जमीन को लेकर दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे है। एक तरफ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि का कहना है कि यह जमीन मंदिर की है और इस पर दूसरी पार्टी संजय सक्सेना ने अवैध कब्जा किया हुआ है। संजय सक्सेना पर अवैध तरीके से घर बनाने और दूसरी और जमीन को कब्जियाने का भी आरोप लगा है। 

वहीं दूसरी और संजय सक्सेना ने अपने पर लगे इस आरोप को गलत बताया है और दावा किया है कि यह जमीन उनकी है। संजय सक्सेना ने यह भी कहा कि जनार्दन गिरि और उनके लोग इस जमीन को लेकर पहले भी विवाद खड़ा कर चुके है। 

वहीं इस केस में बोलते हुए कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है और इस पर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां