लाइव न्यूज़ :

इटावा: सड़क हादसे में सब्जी बेचने जा रहे 6 किसानों की मौत, CM योगी ने 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 20, 2020 08:35 IST

उत्तर प्रदेश के इटावा में रोड एक्सीडेंट में मारे गए सभी किसान ने सब्जी बेचने जा रहे थे। एक घायल किसान को पास के अस्पताल सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। पिकअप नेशनल हाइवे-2 पर था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में कल बीती रात (19 मई) एक हादसे में 6 किसानों की मौत हो गई है और एक शख्स घायल है। पुलिस के मुताबिक एक टेंपो (छोटा हाथी) और ट्रक में टक्कर हुई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मृत किसानों के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। एसपी सिटी आर. सिंह ने बताया कि इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में कल रात एक टेंपो (छोटा हाथी) को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो में सवार 6 किसानों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया। SP आर. सिंह ने बताया कि किसान कटहल बेचने के लिए बाजार जा रहे थे। घायल व्यक्ति को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में एक ट्रक और पिक अप वैन की टक्कर से किसानों की मौत पर पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि नगर के थाना फ्रैंडस कालोनी क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच 2 राजमार्ग पर 19 मई की रात्रि करीब दस बजे बकेवर कस्बे से सब्जी विक्रेता पिकअप वैन में सवार होकर इटावा नई मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। लॉकडाउन के चलते मंडी रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक खुलती है।

तभी हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वैन में सवार राजेश यादव, राजू पोरवाल, जगदीश कुशवाहा, जागेश्वर कुशवाहा, महेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाइटावा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप