लाइव न्यूज़ :

यूपी एनकाउंटर्स का आखिर क्या है सच, परिजनों को ना एफआईआर की कापी मिली ना ही पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2018 12:58 IST

उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तभी से यहां एनकाउंटर जम कर हो रहे हैं। इनमें से कुछ एनकाउंटर बेहद हैरान करना वाले भी हैं।

Open in App

लखनऊ, 22 अगस्त:   उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तभी से यहां एनकाउंटर जम कर हो रहे हैं। इनमें से कुछ एनकाउंटर बेहद हैरान करना वाले भी हैं। इन एनकाउंटर्स में मारे गए लगभग सभी आरोपियों के परिजनों का आरोप है कि उनको पुलिस की कार्यवाही के दौरान प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा है। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार परिजनों का आरोप है कि उन्हें दर्ज कराई गई एफआईआर की कापी तक पुलिस के द्वारा नहीं दी गई है। कई मामलों में तो परिजनों को आपराधियों का एनकाउंटर के बाद शव तक नहीं दिया गया है। जब परिजनों ने इसके लिए पुलिस को कहा तो उन्होंने उल्टा उनको फर्जी मामलों में फंसा दिया।

 इंडियन एक्सप्रेस ने हाल ही में इन मामलों को लेकर एक पड़ताल की है। जिसमें वह 27 परिवारों से बात की कई जो इस तरह का दर्द झेल चुके हैं। इनमें से 20 से अधिक परिवार वालों का कहना है कि इस मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग , राज्य अधिकार पैनल , राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और अन्य फोरमों में मदद की गुहार के बाद भी उनके साथ वही रवैया रखा गया है। इमनें से 17 मामलों की जांच एनएसआरसी कर रही है जबकि चार मामलों की जांच एसएचआरसी के पास है। 

खबर के अनुसार आजमगढ़ इसी साल फरवरी में छन्नू सोमकर का एनकाउंटर हुआ था, लेकिन उसके परिवारवालों को नाम तो एफआईआर की कापी ही मिली थी और ना ही पोस्टमार्ट की रिपोर्ट की उनको दी गई। अपराधी पर चोरी करने के आरोप थे। एनकाउंटर के बाद जब परिवारवालों ने उसकी लाश मांगी को पुलिस ने उनको वहां से भगा दिया था।  इसी लिस्ट में एक परिवार का नाम और सामने आया है जिसमें लखीमपुर खीरी की बग्गा सिंह का एनकाउंटर हुआ और परिजनों को उसकी लाश नहीं दी गई, जिसके बाद परेशान होकर परिवार आज पंजाब चला गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पुलिस एफआईआर की कापी ना देकर बहुत कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है।

 

टॅग्स :एनकाउंटरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई