लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः मायावती ने कहा, बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत, सभी वर्गों के मिल रहे वोट; भाजपा-सपा को लेकर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 08:22 IST

लखनऊ के नगर नर्सरी स्कूल के मतदान केंद्र पर बसपा प्रमुख मायावती अपना वोट डालती नजर आईं। इस दौरान मायावती ने कहा, बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए।

Open in App
ठळक मुद्देइस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैंबसपा प्रमुख मायावती ने अपना वोट डाल और कहा, बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा हैमायावती ने कहा कि 2007 की तरह नतीजों में बसपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा

लखनऊःउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चौथे चरण में 9 जिलोंं; पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदाता सुबह से ही अपने बूथों पर कतार में खड़े हैं। 

इस बीच बसपा प्रमुख मायावती के मतदान की तस्वीर सामने आई है। लखनऊ के नगर नर्सरी स्कूल के मतदान केंद्र पर बसपा प्रमुख मायावती अपना वोट डालती नजर आईं। इस दौरान मायावती ने कहा, बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।

बसपा प्रमुख ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं।

वहीं बहुजन समाज पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भी कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है, अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है।

इसके साथ ही रायबरेली सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह भी रायबरेली के लालपुर चौहान मतदान केंद्र पर वोट डालती नजर आईं। उन्होंने कहा,"मैं चाहती हूं कि लोग वोट दें और वोटिंग प्रतिशत ऊंचा करें। कांग्रेस दौड़ में कहीं नहीं है। गौरतलब है कि अदिति सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई हैं।

यूपी के मतदान वाले अन्य जिलों की भी तस्वीरें सामने आई हैं। लखीमपुर खीरी जिले के बनबीरपुर में एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता वोट डालता नजर आए। 

इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं।

इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान हो रहा है। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह एक बार फिर मैदान में हैं।

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज