लाइव न्यूज़ :

UP Elections: अपने गढ़ रायबरेली में सोनिया ने बोला मोदी-योगी सरकार पर हमला, कहा- केवल अलगाव पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया

By शीलेष शर्मा | Updated: February 21, 2022 20:54 IST

सोनिया ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए लोगों को कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि किस तरह इस सरकार ने संकट के समय उनको अनाथ की तरह छोड़ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने अपने गढ़ रायबरेली में वर्चुअल रैली को किया संबोधित केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बढ़ती महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली को सुरक्षित रखने के इरादे से आरोप लगाया कि रायबरेली के साथ इस सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सोनिया पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव प्रचार अभियान में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुई पहली बार सामने आयीं। 

सोनिया ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए लोगों को कोरोना काल की याद दिलाई कि किस तरह इस सरकार ने संकट के समय उनको अनाथ की तरह छोड़ दिया था। पांच साल में केवल अलगाव पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया। सोनिया रायबरेली के मतदाताओं को आगाह किया कि 23 तारीख को होने वाला मतदान महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने आवारा पशुओं, किसानों के कर्ज, बेरोजगारों के रोज़गार का मुद्दा उठाते हुये महंगाई के मुद्दे पर साफ किया कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाने के तेल के बढ़ते दामों का जिक्र किया। मोदी सरकार को गैर जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हमने जो योजनाएं लाए उनको मोदी-योगी सरकार ने रोक दिया। मनरेगा को कमजोर किया। 

सोनिया ने प्रियंका के अथक प्रयास का जिक्र कर तारीफ की। दरअसल सोनिया ने अपने गढ़ को बचाने के लिए यह वर्चुअल रैली की ताकि वह लोगों से रूबरू हो अपनी बात कह सकें।

टॅग्स :सोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट