लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022 Second Phase: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान, मैदान में 586 उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2022 17:01 IST

दूसरे चरण मतदान बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, सहारनपुर और सम्भल जिले की सीटों में होना है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण की वोटिंग होगी कल, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामपुलिस की ओर से कुख्यात लोगों को जारी किए गए येलो कार्ड2,01,42,441 मतदाता करेंगे 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

UP Elections 2022 Second Phase:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का दूसरा चरण कल 14 फरवरी को होगा। मतदान के दूसरे चरण के तहत राज्य के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं और  2,01,42,441 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण की पोलिंग के लिए 12538 मतदान केंद्रों पर 23352 बूथ बनाए हैं। दूसरे चरण मतदान बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, सहारनपुर और सम्भल जिले की सीटों में होना है।

दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ, सिविल पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। मुरादाबाद पुलिस ने एक बटन के क्लिक के साथ सूचना प्राप्त करने के लिए ई-संपर्क ऐप भी विकसित किया है। 

कुख्यात लोगों को जारी किए गए येलो कार्ड

बरेली एडीजी राजकुमार के मुताबिक बरेली एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। चुनाव के दौरान अंतर्राज्यीय आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। शांतिपूर्ण मतदान में खलल डालने वाले कुख्यात लोगों को येलो कार्ड जारी किए गए हैं।

यूपी की 403 सीटों पर सात चरण में होंगे चुनाव

इससे पहले चुनाव के प्रथम चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा इन 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न कराए जाएंगे। तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा फेस 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और सातवां चरण 7 मार्च को होगा, जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावECIउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है