लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः मुस्लिम महिला के कहने पर अखिलेश यादव ने राजा भैया से मंत्री पद छीना था, सपा नेता अबु आजमी ने किया दावा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2022 20:12 IST

सपा परिवर्तन रैली अबु आजमी में कहा कि 2022 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा और योगी सरकार पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती के साथ कोई फोटो नहीं खिंचा सकता है।छह बार के निर्दलीय विधायक राजा भैया को सपा का करीबी माना जाता था।राजा भैया अखिलेश कैबिनेट में मंत्री थे।

उन्नावः समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने मंगलवार को सपा परिवर्तन रैली को संबोधित किया। आजमी ने कहा कि एक मुस्लिम महिला के कहने पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मंत्री पद छीन लिया था।

छह बार के निर्दलीय विधायक राजा भैया को सपा का करीबी माना जाता था और वह अखिलेश कैबिनेट में मंत्री थे। आजमी ने सपा प्रमुख अखिलेश की जमकर तारीफ की। आजमी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सपा की चल रही 'परिवर्तन यात्रा' के एक हिस्से के रूप में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे।

आजमी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए 15% मुस्लिम आबादी को एक साथ आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल पाकिस्तान के नाम पर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मीडिया भाजपा के पैर चाट रहा है और गलत खबरें दिखा रहा है।

बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के साथ कोई फोटो नहीं खिंचा सकता है। बसपा के लोग नेता बनने के लिए नहीं जाते हैं, बल्कि चपरासी बनने के लिए जाते हैं। मायावती को केवल पैसे से लगाव है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवरघुराज प्रताप सिंहBJPबीएसपीमायावतीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार