लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः मथुरा में वोट डालने के बाद बुजुर्ग की मौत, पोलिंग बूथ पर मचा हड़कंप

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2022 07:49 IST

पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनों से पोस्टमार्टम कराये जाने की बात की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया, इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया ।

Open in App
ठळक मुद्देनगला पीपरी निवासी 71 वर्षीय नत्थी लाल बघेल दोपहर को अपने भतीजे राकेश के साथ मतदान करने गए थेवोट डाल कर बाहर निकलते ही बघेल अचानक गश खाकर गिर पड़ेउन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

मथुराःउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के महावन कस्बे के शाहपुर मतदान केंद्र पर वोट डालकर बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गयी। बुजुर्ग की मौत से पोंलिग बूथ पर हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रविकांत पाराशर ने बताया कि नगला पीपरी निवासी 71 वर्षीय नत्थी लाल बघेल दोपहर को अपने भतीजे राकेश के साथ मतदान करने गए थे। उन्होंने बताया कि वोट डाल कर बाहर निकलते ही वह अचानक गश खाकर गिर पड़े, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने इसे सामान्य मौत बताया।

पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनों से पोस्टमार्टम कराये जाने की बात की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया, इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया । उन्होंने बताया, देर शाम बघेल के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमथुराउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार