लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: शामली और मेरठ में ईवीएम को लेकर आई शिकायतें, प्रशासन मशीनों को बदलने में लगा

By विशाल कुमार | Updated: February 10, 2022 08:49 IST

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. कुछ बूथों से ईवीएम को लेकर कुछ शिकायतें सामने आईं, हम उन मशीनों को बदल रहे हैं और उनके मामले को हल कर रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान जारी है, कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देशामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि कुछ बूथों से ईवीएम को लेकर कुछ शिकायतें सामने आईं, हम उन मशीनों को बदल रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है।

शामली: उत्तर विधानसभा चुनाव के लिए जहां आज सुबह 7 बजे से मतदाता, मतदान के लिए लाइनों में नजर आए तो वहीं कई जगहों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर शिकायतें भी आईं।

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ बूथों से ईवीएम को लेकर कुछ शिकायतें सामने आईं, हम उन मशीनों को बदल रहे हैं और उनके मामले को हल कर रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान जारी है, कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है। हमारे जिले में 3 विधानसभा हैं, जहां एक-एक बूथ बनाया गया है।

इसके साथ मथुरा में भी ईवीएम में खराबी की शिकायतें आईं और वहां भी प्रशासन मशीनों पर बदलने में लगा हुआ है।

राज्य के पश्चिमी भाग में 11 जिलों में फैली 58 विधानसभा सीटों पर मतदान  हो रहा है। कोविड-सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर नजर आने लगे और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में लगभग 2.27 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं।

2017 में बीजेपी को 58 में से 53 सीटें मिली थीं, जबकि समाजवादी पार्टी और बसपा को दो-दो सीटें मिली थीं. एक सीट राष्ट्रीय लोक दल के खाते में गई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावशामलीमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर