लाइव न्यूज़ :

UP Election Result 2022: राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, 1 लाख 79 हजार वोटों से सपा के सुनील चौधरी को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 17:16 IST

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को 2 लाख 12 हजार 632 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा नेता सुनील चौधरी को 52 हजार 997 वोट मिले। कांग्रेस ने यहां पर पंखुड़ी पाठक को उतारा था जिन्हें मात्र 12 हजार 237 वोट मिल पाए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को 2 लाख 12 हजार 632 वोट मिले।2017 में पंकज सिंह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे।

नोएडा: भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा विधानसभा सीट पर 1.79 लाख मतों के भारी अंतर के साथ जीत दर्ज करके रिकॉर्ड बना दिया है। उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को 2 लाख 12 हजार 632 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा नेता सुनील चौधरी को 52 हजार 997 वोट मिले। कांग्रेस ने यहां पर पंखुड़ी पाठक को उतारा था जिन्हें मात्र 12 हजार 237 वोट मिल पाए।

भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष पंकज सिंह को 2017 में नोएडा सीट पर 64 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे। उस समय वह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 260 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है जो कि सामान्य बहुमत से अधिक है। वहीं, समाजवादी पार्टी फिलहाल करीब 135 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं कांग्रेस और बसपा 2 और 1 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए।

साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावPankaj Singhराजनाथ सिंहनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार