लाइव न्यूज़ :

ओपी राजभर ने चुनाव में हार के बाद लगाया नया आरोप, कहा- पूर्वांचल में भाजपा ने तय किए बसपा उम्मीदवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2022 11:29 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में हार के बाद नया आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूर्वांचल की 122 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों का फैसला किया गया और बसपा कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देओपी राजभर का कहना है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने का फैसला किया है। चुनाव 2022 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सपा के साथ मिलकर राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल में हुई थी। हालांकि, इस बार पार्टी छह सीटों पर जीत दर्ज कर सकी। वहीं, चुनाव मिली करार शिकस्त के बाद ओपी राजभर ने नया आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पूर्वांचल की 122 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों का फैसला किया गया और बसपा कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए गए।

ऐसे में ओपी राजभर का कहना है, "हमने विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने का फैसला किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर जो हमारी कमियों की ओर इशारा करती है, हम उस पर काम करने की कोशिश करेंगे। दूसरी बात ये है कि बीएसपी और बीजेपी का मेल हो गया है, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया। पूर्वांचल की 122 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों का फैसला किया गया और बसपा कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए गए। मैं इसके लिए सबूत दे सकता हूं। चाहे वह बसपा हो या कांग्रेस, चार बार सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने भाजपा का समर्थन किया। उनका वोट कहां गया?"

बता दें कि साल 2017 में भाजपा के साथ मिलकर ओपी राजभर की पार्टी ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें चार सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की थीं। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली थी। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद राजभर की भाजपा से शुरू हो गई, जिसके बाद राजभर ने भाजपा से विद्रोह कर मंत्री पद छोड़ने के बाद वह लगातार विरोधी तेवर अपनाए। फिलहाल, चुनाव 2022 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सपा के साथ मिलकर राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022ओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज