लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं से राकेश टिकैत ने किया इनकार, अखिलेश यादव ने कहा था- स्वागत करेंगे

By विशाल कुमार | Updated: December 19, 2021 07:36 IST

पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक जाट नेता टिकैत ने यह टिप्पणी तब की जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 16 दिसंबर को कहा कि अगर किसान नेता सपा के टिकट से राज्य का चुनाव लड़ते हैं तो वह स्वागत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटिकैत ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा था अगर टिकैत सपा के टिकट से चुनाव लड़ते हैं तो वह स्वागत करेंगे।चढूनी ने शनिवार को संयुक्त संघर्ष पार्टी नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की।

नई दिल्ली: भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और न ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक जाट नेता टिकैत ने यह टिप्पणी तब की जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 16 दिसंबर को कहा कि अगर किसान नेता सपा के टिकट से राज्य का चुनाव लड़ते हैं तो वह स्वागत करेंगे।

निमंत्रण के लिए यादव को धन्यवाद देते हुए टिकैत ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यूपी के शामली में संवाददाताओं से कहा कि हम बाहर रहकर सरकार के कामकाज पर नजर रखेंगे. मैं न तो आगामी यूपी चुनाव लड़ूंगा और न ही 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई अराजनीतिक रहकर ही लड़ी जाएगी। स्वर्गीय पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की परंपर को हमेशा आगे बढ़ाया जाएगा। टिकैत परिवार चुनाव नहीं लड़ेगा। 

टिकैत ने कहा कि सपा अध्यक्ष ने जो बात कही है, उसमें भी किसानों का हित और किसानों के प्रति चिंता और समर्थन झलकता है। ऐसे में उनका धन्यवाद दिया जाना चाहिए। राजनीतिक दलों ने भी आंदोलन में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों के साथ फोटो का पोस्टरों पर प्रयोग गलत है।

बता दें कि, पंजाब से आने वाले बीकेयू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को संयुक्त संघर्ष पार्टी नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की। चढूनी ने कहा कि पार्टी की पंजाब में आगामी चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है।

टॅग्स :राकेश टिकैतउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल