लाइव न्यूज़ :

UP: चुनाव आयोग ने सीएम योगी के करीबी संजय प्रसाद को आयोग ने हटाया, प्रमुख सचिव गृह के पद पर IAS दीपक कुमार की हो सकती है तैनाती

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 18, 2024 20:22 IST

1995 बैच के आईएएस अफसर संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज के अलावा प्रमुख सचिव सूचना व प्रमुख सचिव गृह का काम भी देख रहे थे। फिलहाल संजय प्रसाद प्रमुख सचिव सूचना बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने सीएम योगी के नजदीकी माने जाने वाले प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने की कार्रवाई शुरू कीसंजय प्रसाद सीएमओ के कामकाज के अलावा प्रमुख सचिव सूचना व प्रमुख सचिव गृह का काम भी देख रहे थेमुख्यमंत्री के साथ साए की तरह चलने वाले संजय प्रसाद की प्रमुख सचिव गृह के पद पर 11 मई 2022 को तैनाती हुई थी

लखनऊ: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सातों राज्यों के गृह सचिवों के पास सीएम दफ्तर में अन्य चार्ज भी था, इसलिए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए गृह सचिव को हटाना जरूरी था। आयोग के इस आदेश पर सीएम के नजदीकी माने जाने वाले प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

1995 बैच के आईएएस अफसर संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज के अलावा प्रमुख सचिव सूचना व प्रमुख सचिव गृह का काम भी देख रहे थे। फिलहाल संजय प्रसाद प्रमुख सचिव सूचना बने रहेंगे। संजय प्रसाद के स्थान पर आयोग ने तीन नाम का पैनल मांगा है, जिनमें से आयोग की अनुमति से एक सीनियर आईएएस अधिकारी को प्रमुख सचिव गृह के पद पर तैनात किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा से केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रमुख सचिव गृह के पद पर तैनाती के लिए तीन सीनियर आईएएस अफसरों के नाम मांगें हैं। प्रमुख सचिव गृह के पद पर जिन नामों की चर्चा है, उनमें अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण और अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित एक दर्जन से ज्यादा नाम हैं।

आयोग से अनुमति के बाद ही इस पद पर तैनाती होगी। कहा जा रहा है कि प्रदेश सरकार चाहती है कि दीपक कुमार या देवेश चतुर्वेदी में से ही किसी को प्रमुख सचिव गृह के पद पर तैनात किया जाए। दीपक कुमार प्रदेश के गृह सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वह प्रमुख सचिव वित्त का दायित्व संभाल रहे हैं। 

सीएम के प्रमुख सचिव बने रहेंगे संजय मुख्यमंत्री के साथ साए की तरह चलने वाले संजय प्रसाद की प्रमुख सचिव गृह के पद पर 11 मई 2022 को तैनाती हुई थी। पिछले कुछ सालों से सीएम योगी के साथ अगर कोई अफसर साए की तरह दिखता है तो वह संजय प्रसाद ही हैं। सीएम योगी के लखनऊ से बाहर जाने पर संजय प्रसाद उनके साथ जाते हैं। प्रशासनिक कार्यों को लेकर सीएम ही हर मीटिंग में वह मौजूद रहते हैं।

उन्हें सीएम योगी का सबसे करीबी अफसर माना जाता है। यही वजह है कि सीएम योगी ने उन्हें अपने विभाग का प्रमुख सचिव बनाने के साथ ही सूचना और गृह विभाग जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी भी दी हुई है। कहा जा रहा है कि चुनाव के बाद उन्हे फिर प्रमुख सचिव गृह का दायित्व सौंपा जाएगा।  

पहले भी हटाये गए हैं, यूपी प्रमुख सचिव गृह  केंद्रीय चुनाव आयोग ने पहली बार प्रमुख सचिव गृह को हटाने की कार्रवाई नहीं की है। उत्तर प्रदेश में पहले भी चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह, मुख्य सचिव, डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) को हटाया गया था। 

मुलायम सिंह यादव की सरकार ने चुनाव आयोग ने प्रमुख सचिव गृह सतीश अग्रवाल को और मुख्य सचिव एनसी बाजपेयी तथा डीजीपी बुआ सिंह को हटाया था। इसके बाद मायावती के शासन काल में प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर तथा डीजीपी बृजलाल को हटाया गया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024IAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज