लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: भाजपा ने काटा 20 मौजूदा विधायकों का टिकट, आज की लिस्ट में घोषित 105 सीटों में 83 पर पार्टी को 2017 में मिली थी जीत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2022 15:48 IST

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए होने वाले पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने आज उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीटों की भी घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारने का फैसला किया है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव लड़ेंगे।पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विराम लगा दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या या मथुरा से नहीं गोरखपुर से मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने 4 बार के विधायक रहे राधामोहन दास अग्रवाल का टिकट काटकर मुख्यमंत्री को दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा विधायक शीतला प्रसाद का टिकट काटा गया है। भाजपा ने शनिवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 105 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें से 83 सिटिंग विधायकों में से 20 का टिकट काट दिया गया है। यह सूची केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की।

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी ने 20 वर्तमान विधायकों के टिकट भी काटे हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘आज हमने 105 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें वर्तमान विधायक 83 थे। हमने उनमें से 63 को फिर से टिकट दिया है। हम 20 सीटों पर उन मित्रों को अन्य कामों में नियोजित करना तय किया है।’’

योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। वह पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं। पार्टी ने इसके साथ ही पहले और दूसरे चरण के तहत 113 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर 105 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई थी। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत किया था और कहा था कि भाजपा "भारी बहुमत" के साथ सत्ता में वापसी करेगी। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू होने वाले सात चरणों के मतदान की घोषणा की थी। मतगणना मार्च में होगी, साथ ही चार अन्य राज्यों में भी मतदान होगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्यादिनेश शर्माBJPUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार