लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों में सपा सबसे आगे, रिपोर्ट का दावा- 21 नेताओं पर हत्या-अपहरण जैसे गंभीर क्रिमिनल केस, दूसरे नंबर पर भाजपा

By आजाद खान | Updated: February 18, 2022 09:33 IST

UP Election 2022: गंभीर आपराधिक मामले में सपा ने कुल 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। यह संख्या सभी पार्टियों से सबसे ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देआपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों में सपा सबसे आगे है।इसने 21 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिन पर अपहरण और हत्या जैसे केस हैं।इस लिस्ट में सबसे नीचे बसपा है, उसने 18 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगभग बराबर संख्या में ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनके खिलाफ ‘गंभीर आपराधिक मामले’ दर्ज हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट से सामने आई है। 

सपा के 21 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले है-रिपोर्ट

यूपी इलेक्शन वॉच एवं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सपा के 55 उम्मीदवारों में से 21 (36.20 प्रतिशत ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। हालांकि यह बात अलग है कि दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर उम्मीदवारों को लेकर आरोप लगती रही है। 

बीजेपी में 20 गंभीर आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार हैं-एडीआर

भाजपा के ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 20 (36.36 प्रतिशत) है। रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कुल 627 उम्मरदवारों में से 103 (17 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं जिनमें अधिकतम सजा पांच साल या उससे अधिक हो सकती है। 

बीएसपी के पास हैं 18 आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार

अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों में, बहुजन समाज पार्टी के 59 उम्मीदवारों में से 18 (31 प्रतिशत), कांग्रेस के 56 उम्मीदवारों में से 10 (18 प्रतिशत) और आम आदमी पार्टी के 49 उम्मीदवारों में से 11 (22 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 

गंभीर अपराधों में अपहरण और हत्या जैसे आरोप शामिल हैं

चुनाव सुधारों की वकालत करने वाले समूहों के अनुसार, गंभीर अपराधों में अपहरण, हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार, चुनावी अपराध जैसे मामले भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत 59 विधानसभा क्षेत्रों में 20 फरवरी को मतदान होना है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPक्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो