लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सपा विधायक सुभाष राय बीजेपी में शामिल, अखिलेश यादव ने भाजपा को दिया झटका, अनिल राय समाजवादी पार्टी में 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2022 14:51 IST

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर जिले की जलालपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुभाष राय सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवाद और विकास की बयार चल रही है।भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भगवा दल की सस्यता ग्रहण की। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर रितेश पांडेय विधायक चुने गए थे।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के जलालपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हो गए। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को झटका दिया है। बीजेपी नेता और जलालाबाद से उम्मीदवार अनिल वर्मा समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। 

भाजपा मुख्यालय में उन्होंने उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भगवा दल की सस्यता ग्रहण की। सिंह ने राय का पार्टी में स्वागत करते हुए दावा किया कि उत्तर में आज कानून का राज है तथा वहां राष्ट्रवाद और विकास की बयार चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश में जो वातावरण निर्मित हुआ है, उसे देखते हुए सुभाष राय भाजपा में शामिल हुए हैं। यह उनकी घर वापसी है। उनके आने से भाजपा अंबेडकरनगर जनपद में और मजबूत होगी।’’ उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जलालापुर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर रितेश पांडेय विधायक चुने गए थे।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें अंबेडकरनगर संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया। चुनाव में जीत दर्ज के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जलालापुर सीट पर हुए उपचुनाव में सुभाष राय सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। सांसद रितेश पांडेय के पिता राकेश पांडेय हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह वर्ष 2002 में सपा के टिकट पर जलालपुर से विधायक भी निर्वाचित हुए थे। सपा में शामिल होने से उनका जलालपुर से टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीBJPअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल