लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: आरपीएन सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कहा- पीएम मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करूंगा

By विशाल कुमार | Updated: January 25, 2022 15:26 IST

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद उठाया कदम।

नई दिल्ली: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा कि मैंने 32 साल एक राजनीतिक दल (कांग्रेस) में बिताए। लेकिन वह पार्टी अब वैसी नहीं रही जैसी पहले थी। भारत के लिए पीएम मोदी के सपनों को पूरा करने की दिशा में मैं 'कार्यकर्ता' के रूप में काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा।

वहीं, पार्टी में उनका स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आरपीएन सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।

कुछ देर पहले ही आरपीएन सिंह वह पत्र साझा किया था, जिसे उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफे के लिए भेजा था। इस्तीफे की कॉपी की तस्वीर शेयर करते हुए आरपीएन सिंह ने लिखा, 'आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ। जय हिंद।'

माना जा रहा है कि उन्हें बीजेपी यूपी चुनाव में कुशीनगर के पडरौना से बतौर उम्मीदवार उतार सकती है। ऐसे में वह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

मौर्य कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। आरपीएन सिंह ओबीसी सैंथवार-कुर्मी से आते हैं और पूर्वांचल में इस जाति की अच्छी-खासी तादाद है। पूर्वांचल के हिस्सों में आरपीएन सिंह की पकड़ मजबूत मानी जाती है।

वहीं, सिंह के इस्तीफे के बाद मंगलवार को उन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा था कि वर्तमान में जो लड़ाई वो लड़ रही है, उसे लड़ने के लिए साहस होना चाहिए और यह काम ‘कायर’ नहीं कर सकते।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज