लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: तीन मार्च को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में रैली करेंगे जयंत, अखिलेश और ममता बनर्जी, वाराणसी में 7 को मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 15:09 IST

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर की।रालोद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव यादव की सपा के साथ गठबंधन में लड़ रही है।वाराणसी के हरहुआ प्रखंड के ऐढ़े गांव में दोपहर 12 बजे से होगी।

UP Election 2022:  रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक संयुक्त चुनावी रैली में शामिल होंगे। यह घोषणा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर की।

रालोद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव यादव की सपा के साथ गठबंधन में लड़ रही है और राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के लिए उसकी प्रमुख सहयोगी है। रालोद ने कहा कि संयुक्त रैली वाराणसी के हरहुआ प्रखंड के ऐढ़े गांव में दोपहर 12 बजे से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत मतदान होना है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने इससे पहले 7-8 फरवरी को लखनऊ में यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करने के लिए उत्तर प्रदेश का दौरा किया था, जहां उन्होंने सपा को भाजपा के खिलाफ उसी तरह जीत मिलने की भविष्यवाणी की थी, जिस तरह से उनकी पार्टी को पिछले साल पश्चिम बंगाल राज्य चुनावों में मिली थी।

बनर्जी ने अपनी पार्टी के चुनावी गान 'खेला होबे' को 'खेला होगा' से बदल दिया था और इस बात पर जोर दिया था कि ‘‘अगर बंगाल ऐसा कर सकता है (भाजपा को हरा सकता है), तो उत्तर प्रदेश भी कर सकता है।’’ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सात चरणों में हुए मतदान के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीजयंत चौधरीअखिलेश यादवममता बनर्जीBJPयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल