लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: राकेश टिकैत के गढ़ बुढ़ाना में भाजपा का प्रदर्शन कैसा है, जानें कौन जीत रहा है

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 17:06 IST

UP Election Result 2022: पश्चिमी यूपी में मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट पर भाजपा उम्मीदवार उमेश मलिक पीछे नजर आ रहे हैं। बुढ़ाना सीट में ही राकेश टिकैत का सिसौली गांव आता है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में आता है बुढ़ाना सीट, इसी के तहत है सिसौली गांव।बुढ़ाना सीट से सीट से सपा-रालोद के उम्मीदवार राजपाल बालियान बड़े अंतर से आगे नजर आ रहे हैं।पिछली बार 2017 में भाजपा के उमेश मलिक ने जीत दर्ज की थी, इस बार हार की संभावना है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद मतों की आज गिनती जारी है। भाजपा एक बार फिर बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी की सीटों में भी पिछले बार के मुकाबले बढ़त देखी जा रही है लेकिन संभवत: सपा को दूसरे नंबर की पार्टी बनकर संतोष करना पड़ेगा।

इस बीच पश्चिम यूपी पर सभी की नजर है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन शुरू हुआ था और माना जा रहा था कि इसका असर पूरी यूपी में दिखेगा। बहरहाल, बात मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट की करें तो यहां भाजपा उम्मीदवार की हार होती नजर आ रही है।

राकेश टिकैत के गढ़ बुढ़ाना में भाजपा की हार!

बुढ़ाना सीट के अंदर ही भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत का गांव सिसौली आता है। इस सीट से सपा-रालोद के उम्मीदवार राजपाल बालियान बड़े अंतर से आगे नजर आ रहे हैं। हालांकि भाजपा उम्मीदवार उमेश मलिक को भी अच्छी-खासी तादाद में वोट मिले हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 4.50 बजे तक भाजपा के उमेश मलिक को 94222 वोट मिल चुके थे। वहीं राजपाल बालियान को 122345 मिले हैं। यहां अभी तीन राउंड की मतगणना बाकी है।    

इस सीट पर कांग्रेस से देवेन्द्र कुमार, बसपा से अनीस और आम आदमी पार्टी से देवेंद्र मलिक पहलवान चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के उमेश मलिक ने सपा के प्रमोद त्यागी को 13 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल में उत्तर प्रदेश में लोगों से ट्रैक्टर से आने और मतगणना केंद्रों के पास शिविर लगाने का आग्रह किया था। टिकैत ने पिछले हफ्ते दावा किया कि इन केंद्रों पर अनियमितताएं हो सकती हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावराकेश टिकैतभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार