लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 11 उम्मीदवारों का किया ऐलान, संकल्प पत्र भी जारी

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2022 16:52 IST

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजा भैया की पार्टी ने संकल्प पत्र भी जारी किया जिसमें किसानों के लिए लुभावने वादे किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हैइसके मुताबिक राजा भैया कुंडा विधानसभा से चुनाव लडे़ंगेजनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने उम्मीदवारों के साथ ही पार्टी का संकल्प पत्र भी जारी किया

UP Election 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को उनकी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में राजा भैया का नाम सबसे उपर है जो प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राजा भैया यहां से लगातार 6 बार विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं।

सूची में कुंडा के अलावा  बाबागंज, सोराव, फाफामऊ, उरई, गौरा, कैसरगंज, माधौगढ़, बिल्सी, रॉबर्ट्सगंज, जलेसरगंज विधानसभा सीट  से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। 

सूची के मुताबिक 11 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैंः बाबागंज से विनोद सरोजजी, सोरांव से डॉ. सुधीर राय, फाफामऊ से लक्ष्मीनारायण, उरई से विजय चौधरी अहिरवार, गौरा से डॉ. श्याम नारायण वर्मा, कैसरगंज से मोहम्मद हजरतदीन अंसारी, माधौगढ़ से डॉ. बृजेश सिंह राजावत, बिल्सी से शलैंद्र मिश्र, राबर्ट्गंज से वीरेंद्र मौर्य, जलेसरगंज से धीरज धोबी। 

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजा भैया की पार्टी ने संकल्प पत्र भी जारी किया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संकल्प पत्र में  किसानों, बेरोजगारों समेत राज्य कर्मचारियों के लिए लुभावने वादे किए गए। घोषणा पत्र राजा भैया की गैरमौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेंद्र सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया।

चुनाव के मद्देनजर 'सेवा संकल्प पत्र' नाम से जारी हुए बुकलेट में 22 बिंदुओं को शामिल किया गया है। पत्र में कई घोषणाएं की गईं। इसमें किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, दिव्यांगों समेत सेना और अर्ध सैनिक बलों के जवानों से भी जुड़े मुद्दे शामिल किए गए। इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पुरानी पेंशन की मांग को भी शामिल किया गया है।

 

टॅग्स :राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज