लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: ओवैसी के 27 प्रत्याशियों में 4 हिंदू उम्मीदवार भी बुलंद कर रहे हैं AIMIM का झंडा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 16:15 IST

ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक जिन 27 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, उनमें 4 हिंदू उम्मीदवार भी शामिल हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि आने वाले दिनों में हम और भी हिंदूओं को टिकट देंगेपार्टी का कहना है कि यह कहीं से भी सच नहीं है कि हम केवल मुस्लिम पार्टी हैंविधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी का खासा ध्यान यूपी के पश्चिमी बेल्ट में है

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना सियासी समीकरण साधने में लगे हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव से इतर नए किस्म का दाव आजमा रहे हैं। ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक जिन 27 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, उनमें 4 हिंदू उम्मीदवार भी शामिल हैं।  

अपनी कट्टर मुस्लिम छवि के लिए जाने जाने वाले असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा यूपी चुनाव में हिंदू प्रत्याशियों को उतारा जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भगवा ध्रुवीकरण से लड़ने के लिए ओवैसी ने यह कदम उठाया है।

पार्टी का ऐलान, अभी और हिंदूओं को देंगे टिकट 

वहीं इस मामले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा, ''आने वाले दिनों में हम और भी हिंदू भाइयों को टिकट देंगे। हमारी पार्टी मजहब के आधार पर चुनाव में टिकट नहीं देती है और न ही हम केवल मुसलमानों को टिकट नहीं देते हैं।"  

पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतर रहे हिंदू प्रत्याशियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि मनमोहन झा गाजियाबाद के साहिबाबाद सीट से हमारे पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में हैं। वहीं भीम सिंह बालयान बुढाना सीट से, विनोद जाटव मेरठ के हस्तिनापुर सीट से और विकास श्रीवास्तव बाराबंकी के रामनगर से पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। 

पार्टी का कहना है कि यह कहीं से भी सच नहीं है कि हम केवल मुस्लिम पार्टी हैं। हमारी पार्टी में बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता भी शामिल हैं और हम फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ पूरी तरह से एकजुट होकर इस चुनाव को लड़ रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि यूपी की जनता उनका साथ देगी और इस चुनाव में पार्टी की ओर से खड़े प्रत्याशियों को वोट देगी।  

सांसद संजीव बालियान ने कहा, यह एआईएमआईएम का अधिकार है 

ओवैसी की पार्टी के द्वारा हिंदूओं को टिकट बांटने के मसले पर भाजपा के सांसद संजीव बालियान कहते हैं कि यह एआईएमआईएम पर है कि वे अपनी पार्टी से किसे टिकट देना चाहते हैं या नहीं, जहां तक भाजपा का सवाल है तो पार्टी उस कैंडिडेट को टिकट देती है जो चुनाव जीतने की क्षमता रखता है। पार्टी मुसलमानों को भी टिकट दे सकती है लेकिन ऐसा तब होगा जब पार्टी को लगे कि वह जीत दर्ज करेगा। 

ओवैसी की पार्टी की ओर से टिकट बंटवारे पर अपनी राय रखते हुए पूर्व पार्षद फैसल सैफी ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि एआईएमआईएम हिंदूओं को टिकट दे रही है। इससे पता चलता है कि हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष छवि की है। भविष्य में पार्टी को इसका राजनैतिक लाभ भी मिलेगा। विशेष तौर पर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में यूपी में एक नया मोर्चा बनने की उम्मीद है, जिसमें मुसलमानों, ओबीसी और दलितों के समर्थन करने वाले दलों को शामिल किया गया है।

मालूम हो कि इस विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का खासा ध्यान उत्तर प्रदेश के पश्चिमी बेल्ट में है। यही कारण है कि पश्चिमी यूपी के इलाके में ओवैसी ज्यादा से ज्यादा जनसभाएं कर रहे हैं और अल्पसंख्यक तबके से वोट की अपील कर रहे हैं।

उम्मीद की जा रही है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम यूपी चुनाव में मुस्लिम और दलित बाहुल्य करीब 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीBJPउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल