लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: ओपी राजभर का बयान- 'हमारी सरकार आते ही बाइक पर 3 सवारी फ्री', देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2022 12:43 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राजभर मतदाताओं को लुभाने के लिए अजीबोगरीब वादा करते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण के लिए वोट पड़ने हैंसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो सामने आया हैवीडियो में ओपी राजभर जनता से अजीबोगरीब वादा करते हुए नजर आ रहे हैं

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल यानि 10 फरवरी को पहले चरण के लिए वोट पड़ने हैं। हालांकि, इससे पहले ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जनता से अजीबोगरीब वादा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजभर कह रहे हैं कि राज्य में उनकी सरकार बनने के बाद वो एक बाइक पर तीन लोगों को आराम से सवारी करने देंगे और उनका चालान नहीं काटा जाएगा। 

बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में राजभर कह रहे हैं, "एक ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्री सवार होते हैं और उनका चालान नहीं होता। लेकिन अगर 3 लोग एक बाइक पर सवार होकर कहीं जाते हैं तो उनका चालान क्यों होता है? यही नहीं, 20 लोगों वाली जीप पर भी 22 लोग कैसे जाते हैं? जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो एक बाइक पर तीन सवारियां फ्री कर दिया जाएगा नहीं तो हम जीपों और ट्रेनों का चालान कर देंगे।"

इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के गठबंधन किया है। बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला