लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मायावती का सीएम योगी पर निशाना, बोलीं- गोरखपुर का मठ कोई बड़े बंगले से कम नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 21:56 IST

सीएम आदित्यनाथ ने गाजियाबाद की चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों पर आरोप लगाया था कि पिछली सरकारों में नेताओं ने जनता के पैसे से अपने बंगले बनाए

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ के आरोपों पर मायावती ने किया पलटवार मायावती का आरोप, योगी जी का मठ कोई बड़े बगंले से कम नहीं हैमायावती ने बसपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप अपने चरमोत्कर्ष पर है। ताजा मामले में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है।

मायावती ने ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ को इसलिए निशाने पर लिया क्योंकि आज ही गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि यूपी में पिछली सरकारों में जनता के पैसे से नेताओं ने अपने लिए बंगले बनाए।

इसी के जवाब में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, "शायद पश्चिमी यू.पी. की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी जी का बना मठ जहाँ वो अधिकांश निवास करते हैं, वो कोई बड़े बगंले से कम नहीं है। यदि इस बारे में भी यह बता देते तो बेहतर होता।"

मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री जब उपलब्धियों के बारे में बता रहे थे तो उन्हें बहुजन सरकार के जनहित से जुड़े कार्यों को भी बताना चाहिए था क्योंकि क्योंकि इन्हें मालूम होना चाहिए कि गरीबों को मकान और भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में बहुजन पार्टी की सरकार ने सबसे बेहतर काम किया है।

बसपा सुप्रीमों ने अपने कार्यकाल के बारे में बताया कि बसपा सरकार द्वारा मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत केवल दो चरण में ही डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान दिए गए।

इसके साथ ही मायावती ने कहा कि सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योजना के तहत काफी परिवारों को लाभ मिला और लाखों भूमिहीन परिवारों को भी जमीनें भी दी गईं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मायावतीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारBJPबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल