लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव 2022: कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने वोट डालते हुए शेयर की फोटो, डीएम ने दिए FIR के आदेश

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2022 11:16 IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत जारी तीसरे चरण के मतदान के बीच कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में तीसरे चरण के मतदान के बीच कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय आईं विवादों में।प्रमिला पांडेय पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन की अवहेलना करने का आरोप लगा है।भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह के खिलाफ भी एफआईआर की तैयारी।

कानपुर: विधानसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। इसके तहत 16 जिलों में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय विवादों में फंस गई हैं। उन पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन की अवहेलना करने का आरोप लगा है। सामने आई जानकारी के अनुसार प्रमिला पांडेय ने वोट डालते हुए ईवीएम मशीन की तस्वीरें शेयर की, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

मेयर प्रमिला पांडेय रविवार को जारी वोटिंग के बीच कानपुर शहर के हडसन स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालने गई थी। इस दौरान उन्होंने वोट डालते समय अपनी फोटो और वीडियो बनवाई और कई व्हाट्सएप ग्रुप पर इसे शेयर किया। उन्होंने ये भी जाहिर किया कि वह किस पार्टी को वोट डाल रही है। 

प्रमिला पांडेय के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल, चुनाव आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि मतदान के दौरान EVM की फोटो नहीं खींची जानी चाहिए। हालांकि मेयर ने इसे अनदेखा करते हुए न केवल फोटो और वीडियो बनाए बल्कि इसे शेयर भी किया। कानपुर की डीएम नेहा शर्मा के अनुसार मामले के सामने आने के बाद इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कानपुर नगर के डीएम के ट्विटर हैंडल से जानकार दी गई है कि नवाब सिंह, पूर्व अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने की वजह से उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

आरोप है कि नवाब सिंह ने भी वोट डालने के दौरान वीडियो बनाया और ये अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  बता दें कि इस बार यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह