लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मतदान से ठीक पहले सीएम योगी ने वीडियो जारी कर गिनाई आपनी सरकार की उपलब्धियां, कहा अब बड़े निर्णय का आ गया है समय

By आजाद खान | Updated: February 10, 2022 07:27 IST

UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो जारी कर जनता से अपील की है और कहा है कि अब फैसले का समय आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की चुनाव से पहले सीएम योगी ने एक वीडियो जारी किया है।ट्विटर पर शेयर इस वीडियो में सीएम ने उनकी सरकार की उपलब्धियाों को बताया है।उन्होंने यह भी कहा कि जो बोला गया था उसे वे पूरा भी किए हैं।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले सीएम योगी ने एक वीडियो अपलोड कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। उन्होंने ट्विटर पर करीब छह मिनट का वीडियो जारी कर अपनी सरकार और उसके दौर में की जाने वाली कामों को बताया है और जनता से अपील भी की है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सरकार ने जो कुछ भी कहा है, उसे वे निभाए हैं। इस वीडियो के जरिए सीएम योगी ने अपनी बात रखने की कोशिश की है। 

क्या कहा सीएम योगी ने

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो जारी कर कहा, “अब बड़े निर्णय का समय आ गया है। पिछले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो कुछ भी किया, वह बहुत प्रतिबद्धता के साथ किया है और जो कुछ भी कहा आपके भरोसे को ध्यान में रखते हुए उसे निभाया।"

सीएम योगी ने की दिल की बात

वीडियो में सीएम योगी ने आगे कहा, "आपने सब कुछ देखा है और इन चुनावों तक आते-आते ध्यान से सब कुछ सुना है। मुझे आपसे अपने दिल की एक बात कहनी है। इन 5 सालों में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ है। उत्तर प्रदेश के सभी एक लाख गांव में सभी घरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। कुछ लोग शायद कल्पना भी न कर पाएं कि इससे करोड़ों लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है।"

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 70 सालों में काम नहीं होने के लिए मांगी माफी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 70 सालों में काम नहीं होने के लिए जनता से माफी मांगते हुए कहा, "मैं यहां वोट मांगने के लिए नहीं आया बल्कि मैं तो पिछली सरकारों की तरफ से माफी मांगता हूं कि इस काम को वह 70 सालों में नहीं कर पाए। हमने घर-घर करोड़ों घरों में शौचालय बनवाए, मेरे लिए यह भी आपके वोट पाने का जुगाड़ नहीं था। स्वच्छता से भी अधिक मेरे लिए माताओं और बहनों के सम्मान और गरिमा का प्रश्न था। लाखों घर और परिवार खपरैल से निकलकर पहली बार अब पक्के मकान में आ गए हैं। उनकी आंखों में ऐसी चमक है, जो सैकड़ों चुनाव में जीत की चमक को भी फीका कर दे।"

आयुष्मान योजना को लेकर महिलाओं को संबोधित किया सीएम ने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान योजना को लेकर महिलाओं से कहा, "चुनाव आएंगे, चुनाव जाएंगे लेकिन अब तक धुएं वाले चूल्हे पर काम करती हमारी माताएं और बहनें, अब बार बीमार पड़ने से बचेंगी, स्वस्थ रहेगी। आयुष्मान योजना आज उत्तर प्रदेश के करोड़ों परिवार के लिए रोगों के निपटने का सहारा बनी।" उन्होंने इस पर आगे कहा, "आपने देखा कि हम हर घर नल योजना से घरों में पानी पहुंचा रहे हैं, एक कोने से दूसरे कोने तक एक्सप्रेसवे बिछा रहे हैं, प्रदेश भर में औद्योगिक कॉरिडोर लगाने की ओर बढ़ रहे हैं।"

कोरोना काल में करोड़ों परिवारों तक राशन पहुंचाना- सीएम योगी

कोरोना काल में करोड़ों परिवारों तक राशन पहुंचाने की बात कह कह सीएम योगी बोले, "इसी बीच 2 साल पहले से इस भयंकर कोरोना वायरस महामारी ने आ घेरा है। बड़े से बड़े धनि और उन्नत देश भी विवश दिख रहे हैं। पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। ऐसा लगने लगा कि मानों बीमारी से मरे ना मरे भुखमरी से लोग अवश्य मरने लगेंगे। हमने निर्णय लिया कि मेरे उत्तर प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा। हमने करोड़ों परिवारों तक राशन पहुंचाना शुरू किया। इसके अलावा भी सीएम ने बहुत कुछ कहा है।"

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार