लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बीजेपी से गच्चा खाने के बाद जेडीयू ने जारी की 20 प्रत्याशियों की लिस्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 20:59 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जेडीयू की ओर से जारी लिस्ट में कुल 20 प्रत्याशियों के नाम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने इन 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की हैजेडीयू की इस लिस्ट में ज्यादातर कैंडिडेट पूर्वांचल से चुनावी दावेदारी पेश कर रहे हैंजेडीयू के अध्यक्ष ​​ललन सिंह ने भाजपा के साथ गठबंधन न होने के कारण हताशा जाहिर की थी

लखनऊ:बिहार में गठबंधन की सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं। यूपी के चुनावी महासमर में जब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से भाजपा ने साफ किनारा कर लिया तब अंत में थकहार कर जेडीयू ने अकेले ही चुनावी शंखनाद फूंक दिया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जेडीयू की ओर से जारी लिस्ट में कुल 20 प्रत्याशियों के नाम हैं, जो नीतीश कुमार के झंडे तले अपनी किस्मत आजमाने यूपी के सियासी मैदान में उतरेंगे। 

जेडीयू के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने इन प्रत्याशियों का नामों का ऐलान किया है। जेडीयू की इस लिस्ट में पूर्वी यूपी यानी की ज्यादातर कैंडिडेट पूर्वांचल के क्षेत्र से चुनावी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

दरअसल पूर्वांचल के कई जिलों से बिहार की सीमाएं मिलती हैं और दोनों ओर की बोली और खानपान में भी लगभग समानता देखी जाती है। यही कारण है कि नीतीश कुमार की पार्टी के ज्यादातर प्रत्याशी पूर्वांचल के हिंदी बेल्ट से ताल्लूक रखते हैं।  

JDU candidates list
 

वैसे जीत-हार का फैसला मतदाता ही तय करेंगे लेकिन जेडीयू के ये कैंडिडेट पूर्वांचल में बीजेपी की राह का रोड़ा जरूर बन सकते हैं। पार्टी की ओर से जारी हुई में वाराणसी, अयोध्या, मिर्जापुर, सोनभद्र, उन्नाव, प्रयागराज, बलिया, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, देवरिया, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, अमेठी, रामपुर और लखनऊ के विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। 

मालूम हो कि बीते 24 जनवरी को दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन न होने के कारण हताशा जाहिर की थी।

ललन सिंह ने दोनों दलों के बीच बातचीत असफल होने का ठीकरा भी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह पर फोड़ा था। ललन सिंह ने कहा था कि आरसीपी सिंह ने पार्टी को निराश किया है। इसके साथ ही ललन सिंह ने आरसीपी सिंह से इस मामले में आधिकारिक तौर पर जानकारी भी मांगी थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022नीतीश कुमारBJPउत्तर प्रदेश समाचारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो