लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: नतीजों से पहले दिया बड़ा इशारा, अखिलेश यादव के पुराने बंगले की मरम्मत करा रहा राज्य संपत्ति विभाग

By आजाद खान | Updated: March 7, 2022 15:48 IST

UP Election 2022: एक तरफ जहां समाजवादी पार्कों में हलचल बढ़ी है, वहीं बसपा के गलियारों में सन्नाटा छाया हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव के पूराने बंगले की मरम्मत और साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।सपा के पार्कों में भी सफाई का काम शुरू हो गया है। इस मरम्मत और साफ-सफाई को दूसरे एंगल से भी देखा जा रहा है।

UP Election 2022: मतगणना से पहले ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पूराने बंगले की मरम्मत और साफ-सफाई ने फिर से सियासत को गर्मा दिया है। आपको बता दें कि यह बंगला वहीं बंगला है जिसके लिए सपा प्रमुख पर टोटी चोरी का आरोप लगा था और इसके लिए ही मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात तक की थी। नतीजों से पहले तकरीबन साढ़े तीन साल तक बंद रहे बंगले की सफाई के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। इन बंगलों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2018 में खाली करवाया गया था। 

क्या है पूरा मामला

यूपी सरकार का संपत्ति विभाग ने तकरीबन 3 साल 8 माह से बंद पड़े अखिलेश यादव के बंगले की मरम्मत और साफ-सफाई करवाना शुरू कर दिया है। वहीं इस मरम्मत और साफ-सफाई को हवा का रूख बदलने का भी इशारा समझा जा रहा है और इसे नौकरशाही का अखिलेश यादव के लिए प्रेम के रूप में भी देखा जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि राज्य संपत्ति विभाग का प्रभार सीएम योगी आदित्यनाथ के एसीएस के पास ही है। अब इसे हर मायने में जोड़ कर देखा जा रहा है। आज उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान हो रहा है और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी। 

समाजवादी पार्कों में भी बढ़ी हलचल

आपको बता दें कि मरम्मत और साफ-सफाई का काम केवल सरकारी बंगलो तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इन दिनों समाजवादी पार्कों में भी हलचल बढ़ी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, रिवर फ्रंट की साफ-सफाई, पौधों और घास को ठीक ढंग करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बसपा के पार्कों में कोई खास हलचल नहीं दिख रही है और न ही कोई मरम्मत और साफ-सफाई कहीं पर देखा गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशBahujan Samaj Partyमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह