लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग, भाजपा सांसद ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

By विशाल कुमार | Updated: January 3, 2022 15:36 IST

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने तीन जनवरी को नड्डा को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी यदि योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाती है तो इससे पूरे प्रदेश और देश की जनता को खुशी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैंवर्तमान में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अभी मथुरा से विधायक हैं।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का अनुरोध किया।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने तीन जनवरी को नड्डा को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी यदि योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाती है तो इससे पूरे प्रदेश और देश की जनता को खुशी होगी।

यादव ने साथ ही यह उल्लेख भी किया कि खुद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

यादव ने पत्र में लिखा, ‘‘वैसे तो प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की इच्छा होगी कि योगी आदित्यनाथ उनकी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ें लेकिन मैं बहुत विनम्र शब्दों में आपसे निवेदन करता हूं कि ब्रज क्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने मुझे यह पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि ब्रज क्षेत्र की जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संपूर्ण कलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से प्रत्याशी घोषित करने पर विचार करें।’’

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं और वह कहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे, इस बात का फैसला भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा। वर्तमान में योगी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अभी मथुरा से विधायक हैं। पिछले कुछ महीनों से भाजपा के नेता मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के मुद्दे को लगातार हवा दे रहे हैं।

खुद हरनाथ सिंह यादव ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र में इस मामले को उठाया था और केंद्र सरकार के पूजा स्थल कानून, 1991 को अतार्किक और असंवैधानिक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की।

शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा के यादव ने कहा था कि यह कानून भगवान राम और भगवान कृष्ण में भेदभाव पैदा करता है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और मथुरा में मंदिर निर्माण की तैयारी की जा रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPमथुराविधानसभा चुनावजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार