लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: दलितों और गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया, बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2022 14:51 IST

UP Election 2022: मायावती ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सपा नीत सरकार में गुंडों, माफियाओं का बोलबाला रहा है। सपा सरकार में दंगे, लूट खसोट होता रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पर हमेशा दलित विरोधी रहने का आरोप लगाया। 2007 के विधानसभा चुनावों में ओपिनियन पोल बता रहे थे कि बसपा नम्बर तीन पर रहेगी। बसपा नम्बर एक पर आई और जिसे नम्बर एक पर दिखाया वह नम्बर तीन पर चली गई थी।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दलितों और गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया है। मायावती ने लोगों से टीवी चैनलों के चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

बसपा सुप्रीमो ने बरेली मंडल के सभी जिलों के पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमेशा दलित विरोधी रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सपा नीत सरकार में गुंडों, माफियाओं का बोलबाला रहा है। सपा सरकार में दंगे, लूट खसोट होता रहा है।’’

टीवी चैनलों पर नाराजगी जताते हुए मायावती ने कहा, ‘‘2007 के विधानसभा चुनावों में ओपिनियन पोल बता रहे थे कि बसपा नम्बर तीन पर रहेगी। बसपा नम्बर एक पर आई और जिसे नम्बर एक पर दिखाया वह नम्बर तीन पर चली गई थी।’’

बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की नीतियां जातिवादी, धर्म के नाम पर तनाव और नफरत फ़ैलाने की हैं। उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ा है, दलितों पिछडे वर्गों को भी भाजपा सरकार में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है और सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मायावतीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीBJPकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला