लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बीजेपी ने बसपा और सपा को दिया झटका, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा और पूर्व एमएलए मनीष रावत भाजपा में

By भाषा | Updated: January 30, 2022 14:04 IST

UP Election 2022: बसपा सरकार में माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत, हमीरपुर के पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज कुमार प्रजापति ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में भरोसा जताया।विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा और पूर्व विधायक मनीष रावत समेत बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष पूर्ववर्ती बसपा सरकार में माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत, हमीरपुर के पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज कुमार प्रजापति ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में भरोसा जताया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शोभा कारनदलाजे तथा पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सह चुनाव प्रभारी सत्या कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे और प्रवक्ता आनन्‍द दुबे भी मौजूद थे। स्‍वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए उनसे विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। 

भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा : स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को यहां समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दल ने 38 से ज्यादा अपराधियों को टिकट दिया, उससे महिला और समाज सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है। भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सपा की राजनीति खौफ पर ही चलती रही है। उनके पिता भी कहते हैं कि लड़कों से गलती हो जाती है।’’ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग राम राज्य के खिलाफ थे, अब वही राम का नाम जपने लगे हैं। ईरानी ने कहा कि अखिलेश यह भूल गए कि उनकी सरकार अपराध की वजह से ही गयी थी।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में राजनीति के अपराधीकरण में विश्वास रखती है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि जो देश मे कम और विदेश में ज्यादा रहते हैं, वह जनता का क्या काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस सरकार होती तो क्या हश्र होता। उनके नेता कभी घर से बाहर नहीं निकले। ईरानी ने कहा कि मेरठ ने बदलाव की राजनीति देखी है, बदले की नहीं। जो लोग कहते हैं कि सरकार आएगी तो चुन-चुन कर बदला लेंगे, उनकी सरकार नहीं आने वाली। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार